लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl Live Score:भारत की पकड़ मजबूत, 59 पर श्रीलंका को चौथा झटका, कुलदीप ने मेंडिस को चलता किया – India Vs Sri Lanka 1st Test Day 3 Live Score Updates Weather Live Updates Rain Ind Vs Sl Day 3 Scorecard News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:21 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका को चौथा झटका

59 के स्कोर पर श्रीलंका को चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने कामिंदु मेंडिस को कप्तान शुभमन के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। श्रीलंकाई टीम मुश्किलों में दिख रही है। 10 बजे के करीब श्रीलंका टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। उसने पिछले करीब डेढ़ घंटे में चार विकेट गंवा दिए हैं। टर्न होती पिच पर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनरों को खेलने में परेशानी हो रही है। भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और श्रीलंका पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा है। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने हैं। 

11:08 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को 53 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। पारी के 14वें ओवर में मानव सुथार ने लाहिरू उदारा को यशस्वी के हाथों कैच कराया। वह 44 गेंद में 27 रन बना सके। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और कप्तान धनंजय डिसिल्वा क्रीज पर हैं। भारत ने धीरे धीरे मैच पर पकड़ बनाना शुरू कर दिया है। दो दिन बारिश से प्रभावित रहने के बावजूद भारतीय गेंदबाज टीम को मैच में पकड़ बनाने में मदद कर रहे हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए श्रीलंका को 263 रन बनाने हैं। ये मानव का दूसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने दिनेश चांदीमल को आउट किया था।

10:37 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका को पारी के आठवें ओवर में 27 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहली बार गेंदबाजी में बदलाव किया और स्पिनर मानव सुथार को लेकर आए। सुथार ने अपनी पहली ही गेंद पर अनुभवी दिनेश चांदीमल को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। चांदीमल चार रन ही बना सके। फिलहाल लाहिरू उदारा और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर हैं। 

10:08 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका को दूसरी ही गेंद पर झटका

श्रीलंकाई पारी की शुरुआत हुई तो लाहिरू उदारा और निशान फर्नांडो बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को झटका दिया। सिराज ने निशान को पडिक्कल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल दिनेश चांदीमल और उदारा क्रीज पर हैं।

09:51 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत 462 रन पर ऑलआउट

तीसरे दिन पहले ही ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर दिया। इस तरह से भारत की पहली पारी 462 रन पर समाप्त हुई। प्रसिद्ध दो रन बना सके।

 

  • भारत ने आज नौ विकेट पर 460 रन से आगे खेलना शुरू किया था और दो रन बनाने में एक विकेट गंवा दिया। दो दिन बारिश से प्रभावित खेल में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
  • इसके अलावा केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 50+ का आंकड़ा नहीं छू सका।
  • यशस्वी जायसवाल 32 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन, ऋषभ पंत 39 रन, रवींद्र जडेजा 13 रन, मानव सुथार 24 रन, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, केशारा नुवांथा को तीन विकेट मिले। असिथा फर्नांडो ने दो विकेट झटके। थोड़ी देर में श्रीलंका की पहली पारी शुरू होगी।

09:29 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: दूसरे दिन क्या हुआ?

दूसरे दिन सिर्फ 43 ओवर का खेल हो सका। भारत ने इस दौरान 172 रन जोड़े, लेकिन उसके सात विकेट भी गिर गए। श्रीलंका के स्पिनरों ने पहले दिन की तुलना में ज्यादा बेहतर नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की। डेब्यू कर रहे केशारा नुवांथा ने लगातार दो गेंदों पर ऋषभ पंत और केएल राहुल को आउट कर भारत को दो बड़े झटके दिए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 167 रन की पारी खेली। हालांकि, उन्हें प्रभात जयसूर्या ने स्टंप आउट कर दिया।

ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी उपयोगी रन जोड़े, जिससे भारत ने दिन का खेल 460/9 के स्कोर पर खत्म किया। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, पिच के और खराब होने की संभावना है। ऐसे में भारतीय स्पिनरों को इस सतह पर गेंदबाजी करने में मदद मिल सकती है।

09:28 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: पूरे दिन बारिश का पूर्वानुमान

अच्छी खबर यह है कि लाइव तस्वीरों में गॉल में आसमान साफ और अच्छी धूप दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि मौसम ऐसा ही बना रहेगा और हमें बिना किसी रुकावट के पूरे दिन का खेल देखने को मिलेगा। हालांकि, पूरे दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

09:27 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live: गॉल में फिलहाल धूप खिली हुई है

गॉल में अभी भी मौसम साफ और धूप खिली हुई है। भारतीय टीम को हडल में देखा जा सकता है और टीम अभ्यास कर रही है। भारत के स्कोरबोर्ड पर एक विकेट शेष रहते 460 रन हैं। हालांकि, यह देखना बाकी है कि भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरती है या पारी घोषित कर श्रीलंका को दिन का खेल शुरू करने के लिए बुलाती है। इसका पता जल्द चल जाएगा। खेल सुबह 9:45 बजे शुरू होना है।

09:23 AM, 17-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत की पकड़ मजबूत, 59 पर श्रीलंका को चौथा झटका, कुलदीप ने मेंडिस को चलता किया

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी टेस्ट का आज तीसरा दिन है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पिछले दो दिन बारिश ने काफी खेल बर्बाद किया है। आज भी स्थानीय मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cbse:10वीं के अंकों की जांच कराने और री-इवैल्यूएशन का मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस और फीस – Cbse Class 10 Re-evaluation 2026: Apply Till August 19, Check Fees And Step-by-step Process

Lpg Ekyc Last Date Extended:e-kyc की तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक करवा सकते हैं गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी – Lpg Ekyc Last Date Extended: Lpg Gas Connection New Deadline Is 23 August 2026

सोनिया या रितिका:pm मोदी के साथ लाल किले पर दिखीं महिला अफसर कौन? पहचान को लेकर क्यों हुआ कन्फ्यूजन, जानिए सच – Who Is Female Officer Seen With Pm Modi At Red Fort Why There Confusion Regarding Her Identity Find Out Truth

Iran Nuke Claim:गुमनाम भारतीय सोशल मीडिया खाते से शुरू हुआ फर्जी दावा, ट्रंप और नेतन्याहू तक कैसे पहुंचा? – Iran Nuke Fake Claim Indian Account Trump Netanyahu Social Media Viral

Nag Panchami 2026:शुभ संयोग में नाग पंचमी आज, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं – Nag Panchami 2026 Wishes Status Quotes And Messages In Hindi

Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026):कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल – Weekly Horoscope 17 August To 23 August 2026 Saptahik Rashifal In Hindi Mesh To Meen Rashi

Leave a Comment