लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Sl Live Score:जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, अंतिम दिन सिर्फ छह विकेट की दरकार; श्रीलंका को चाहिए 288 रन – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 1st Test Match Day 5 Scorecard Galle Stadium Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

08:36 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: धनंजय और दिनुषा नाबाद

कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने लाहिरू उदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 26 रन जोड़े और फिर सोनल दिनुशा के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन की अटूट साझेदारी की। फिलहाल धनंजय 31 रन और सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं। इस पारी में भारत की तरफ से मानव सुथार सर्वाधिक 2 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका है।

 

08:36 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका की दूसरी पारी

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम चौथे दिन के खेल तक 84/4 का स्कोर ही बना सकी। श्रीलंका को 13 के स्कोर पर निशान मदुष्का (6) के रूप में पहला झटका लगा। टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ा था कि पसिंदु सूरियाबंदारा (0) भी अपना विकेट गंवा बैठे। टीम ने 21 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट भी खो दिया।

08:36 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत की दूसरी पारी

मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 178 रन की शानदार बढ़त थी। इसके बाद भारत दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गया और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का टारगेट मिला। इस पारी में टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि देवदत्त पड्डिकल ने 44 रन की पारी खेली। इनके अलावा, केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडों ने 4 विकेट निकाले। प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट चटकाए।

08:35 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: श्रीलंका की पहली पारी

इसके बाद, श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई, जिसके साथ टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर शानदार लीड बना ली। इस पारी में सोनल दिनुशा ने निरोशन डिकवेला के साथ 146 रन जोड़कर टीम को 284 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। सोनल 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 100 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निरोशन डिकवेला ने 80 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके। मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

08:35 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत की पहली पारी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 11 बाउंड्री के साथ 82 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पड्डिकल ने 16 बाउंड्री के साथ 167 रन की पारी खेली। इनके अलावा, ध्रुव जुरेल 51 रन बनाकर आउट हुए। मेजबान टीम से प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि केशरा नुवानथा ने 3 विकेट निकाले। असिथा फर्नांडों को 2 विकेट हाथ लगे।

08:34 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत को 6 विकेट की दरकार

भारतीय टीम गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है। मुकाबले के चौथे दिन जीत के लिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम दिन की समाप्ति तक दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी है। यहां से भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है, जबकि श्रीलंकाई टीम जीत से 288 रन दूर है। 

08:28 AM, 19-Aug-2026

IND vs SL Live Score: जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, अंतिम दिन सिर्फ छह विकेट की दरकार; श्रीलंका को चाहिए 288 रन

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में जारी है। बुधवार को इस टेस्ट का पांचवां दिन है। टीम इंडिया को जीत के लिए छह विकेट की दरकार है, जबकि श्रीलंका को 288 रन की और जरूरत है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 84 रन बना लिए थे। टीम इंडिया ने 372 रन का लक्ष्य रखा है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:जौहर ट्रस्ट से संबंधित 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में हो रही जांच – Ed Raids Premises Of Jauhar Trust Office-bearers In Rampur.

मौसम:देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; Imd ने क्या कहा? – Weather News Dehradun Heavy Rain Orange Alert Himachal Mine Collapse Assam Odisha Flood Jharkhand Imd Forecast

Awarapan 2 Earned 100 Crore On Box Office Know Batwara 1947 Total Earnings – Entertainment News: Amar Ujala

Earthquake:चंबा के भरमौर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग – Earthquake Tremors Felt Three Times Within An Hour In Bharmour Of Chamba Himachal Pradesh

Today Bank Holiday:आज बुधवार को क्या बैंक बंद हैं? यहां जानें अपने शहर के बारे में – Today Bank Holiday: Why Are Banks Closed Today, Wednesday 19 August 2026 Ko Bank Kyo Band Hain

सीट का समीकरण:कभी कांग्रेस का गढ़ रहे बिजनौर में अब Bjp का दबदबा, 1990 के दशक में बसपा तो अब सपा से चुनौती – Up Election 2027 Bijnor Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

Leave a Comment