लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Ire:क्या गंभीर की यह सोच वैभव और डेब्यू के बीच बनेगी दीवार? रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करना होगा और इंतजार! – Vaibhav Sooryavanshi India Debut To Delay In Ind Vs Ire; Will Gautam Gambhir Team-first Philosophy In Between

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे? आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले इस युवा बल्लेबाज को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भारत के सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सोच इस राह में बड़ी भूमिका निभा सकती है।





Vaibhav Sooryavanshi India Debut to delay in IND vs IRE; Will Gautam Gambhir Team-First Philosophy in between

गौतम गंभीर-सितांशु कोटक
– फोटो : ANI


रिकॉर्ड से पहले टीम का हित सबसे अहम

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पहले टी20 मुकाबले से पहले साफ कर दिया कि अंतिम एकादश का फैसला कप्तान और मुख्य कोच करेंगे। उन्होंने संकेत दिए कि केवल किसी युवा खिलाड़ी को डेब्यू कराने के लिए किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा।

कोटक ने कहा, ’26 जून की शाम कप्तान और मुख्य कोच टीम का फैसला करेंगे। अगर वह खेलते हैं तो बहुत अच्छी बात है और अगर नहीं खेलते हैं तो भी मेरे लिए यह अच्छी बात है, क्योंकि वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हें उनका हक और मौके जरूर मिलेंगे। लेकिन सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना, जो लगातार रन बना रहा है, सही नहीं होगा। किसी को अवसर देने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ अन्याय करने के बीच बहुत बारीक अंतर होता है।’


Vaibhav Sooryavanshi India Debut to delay in IND vs IRE; Will Gautam Gambhir Team-First Philosophy in between

गौतम गंभीर
– फोटो : PTI


गंभीर की व्यक्तिगत चेहरे पर ‘टीम पहले’ वाली सोच को तरजीह

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम में एक बात लगातार देखने को मिली है कि व्यक्तिगत उपलब्धियों से पहले टीम के संतुलन को प्राथमिकता दी जाती है। यही वजह है कि अगर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा या कोई अन्य बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो सिर्फ वैभव को डेब्यू कराने के लिए उसे बाहर करना टीम प्रबंधन उचित नहीं मानता।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि ड्रेसिंग रूम में यह भरोसा बना रहना चाहिए कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ही अवसर मिलेगा। यदि सिर्फ रिकॉर्ड बनाने या चर्चा के कारण किसी खिलाड़ी को मौका दिया जाता है, तो इससे टीम के भीतर गलत संदेश जा सकता है।


Vaibhav Sooryavanshi India Debut to delay in IND vs IRE; Will Gautam Gambhir Team-First Philosophy in between

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : PTI


15 साल की उम्र में जल्दबाजी क्यों नहीं?

वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। इतनी कम उम्र में उन्होंने आईपीएल में विश्वस्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ जिस निडर अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने सभी को प्रभावित किया। हालांकि, टीम प्रबंधन का मानना है कि उनके पास अभी लंबा करियर है। फिलहाल भारतीय टीम के साथ रहकर माहौल को समझना, वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीखना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तैयारियों को करीब से देखना भी उनके विकास का अहम हिस्सा हो सकता है।


Vaibhav Sooryavanshi India Debut to delay in IND vs IRE; Will Gautam Gambhir Team-First Philosophy in between

वैभव और सचिन
– फोटो : ANI/PTI


क्या सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए करना पड़ेगा इंतजार?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्रिकेट फैंस की सबसे बड़ी उत्सुकता यही है कि क्या वह कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे? लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लगता है कि टीम प्रबंधन किसी भी तरह की जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है।

यदि पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित रहती है, तो वैभव को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल में किया है, उसे देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि नीली जर्सी पहनने का उनका सपना ज्यादा दूर नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि टीम इंडिया चाहती है कि उनका डेब्यू किसी रिकॉर्ड या सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह उनकी योग्यता और सही अवसर के आधार पर हो।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांवड़ ला रहे फौजी की मौत:आर्मी में भर्ती का जश्न अभी थमा भी नहीं था, अमन के न रहने की खबर ने तोड़ा परिवार – Soldier Carrying Kanwar Dies In Road Accident In Bijnor

Pappu Yadav:सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त Pso, दिल्ली Hc का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश – Delhi High Court Directed Additional Security Officers Be Provided To Pappu Yadav

Mirzapur The Movie:‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने मचाया भौकाल, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया – Mirzapur The Movie Trailer Release Pankaj Tripathi Ali Fazal And Divyendu Returns In Action Mode

जब आस्था बनी संकल्प: गंगोत्री से गाजियाबाद तक 101 दिन की दंडवत यात्रा, गौरव की भक्ति के आगे दर्द भी नतमस्तक – Gaurav Devotee Of Shiva Undertook A 101 Day Dandavat Yatra From Gangotri To Ghaziabad

दोस्त ही निकला कातिल:मित्र को मारने से पहले हत्यारे ने साथ बैठकर किया ये काम, मरते वक्त होश में नहीं था नरेश – Man Kills Friend While Under Influence Of Alcohol In Bulandshahr Salempur Police Station

Vande Mataram:’वंदे मातरम’ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण; कितनी होगी सजा? – President Grants Assent To Vande Mataram Bil Receive Legal Protection Similar Jana Gana Mana What Penalty?

Leave a Comment