लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुश्किल वक्त में रूस को याद आया पुराना दोस्त:भारत से कर रहा पेट्रोल की खरीद, यूक्रेन ने कैसे किया नुकसान? – Russia Turns To Friend Nation India In Tough Times Buys Petrol Diesel How Did Ukraine Cause Losses

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस ने ईंधन की कमी से निपटने के लिए भारत से समुद्री रास्ते के जरिए पेट्रोल आयात करना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बुधवार को बातचीत में उद्योग से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन की ओर से रूस के ऊर्जा ढांचे पर किए गए हमलों के बाद पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है।

ईंधन की कमी रूस के 11 समय क्षेत्रों तक फैल गई है। इसके चलते कई जगह पेट्रोल की राशनिंग करनी पड़ रही है। पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं। क्रेमलिन ने एक दिन पहले कहा था कि वह उचित कीमतों पर ईंधन आयात करने के लिए कई देशों के साथ बातचीत कर रहा है।

अब भारत ने भेजा कितना पेट्रोल?

उद्योग से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि भारत से अब तक कम से कम 60,000 मीट्रिक टन पेट्रोल रूस भेजा जा चुका है। एक अन्य सूत्र के अनुसार, 30,000 से 40,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो कार्गो रूस के लिए रवाना किए गए हैं। एक तीसरे सूत्र ने बताया कि रूस की योजना भारत समेत कई देशों से हर महीने कुल चार लाख टन पेट्रोल आयात करने की है। इनमें पड़ोसी देश बेलारूस भी शामिल है, जो पहले से ही रूस को ईंधन की आपूर्ति कर रहा है।

गर्मियों के दौरान रूस में पेट्रोल की दैनिक खपत कम से कम 1,10,000 टन रहती है। इस मौसम में ईंधन की मांग आमतौर पर सबसे अधिक होती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत की कौन-सी रिफाइनरी रूस को पेट्रोल की आपूर्ति कर रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते रविवार को सरकारी मंत्रियों और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान स्वीकार किया था कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण रूस की तेल रिफाइनरियों को नुकसान पहुंचा है, जिससे कुछ क्षेत्रों में ईंधन की कमी पैदा हुई है।

यूक्रेन के हमलों ने रूस को दिया कितना बड़ा झटका?

हालांकि, उन्होंने कहा था कि इस स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रॉयटर्स के सूत्रों के अनुसार, बेलारूस ने रेल मार्ग से रूस को पेट्रोल की आपूर्ति में तेज बढ़ोतरी की है। जून के पहले पखवाड़े में यह आपूर्ति 70,000 टन से अधिक रही, जो मई के पहले पखवाड़े की तुलना में लगभग तीन गुना है।

पिछले सप्ताह रूस की संसद ने यूक्रेनी ड्रोन हमलों से पैदा हुई ईंधन की कमी से निपटने के लिए देश के कर कानून में संशोधनों को मंजूरी दी। इन उपायों के तहत भारत से ईंधन की आपूर्ति की लागत और कीमतों के आधार पर आयात पर सब्सिडी देने का भी प्रावधान किया गया है।

भारत ने जून में रूस से खरीदा कितना कच्चा तेल?

इस बीच, जहाजों की निगरानी से जुड़े एलएसईजी और केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, जून में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अन्य स्रोतों से आपूर्ति पर होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के असर को कम करने के लिए भारतीय रिफाइनरियों ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी।

केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक रही, जबकि मई में यह 36.5 प्रतिशत थी। केप्लर और एलएसईजी के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के तीसरे सबसे बड़े तेल आयातक भारत ने जून में रूस से प्रतिदिन करीब 27 लाख बैरल कच्चे तेल का आयात किया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अमर उजाला जीवांजलि:जया किशोरी ने बताया बेहतर इंसान बनने का मंत्र, कहा- संस्कार, संयम और संवेदनशीलता रखें – Amar Ujala Jeevanjali Program Held In Dehradun Shares Mantra For Becoming Better Person

Top News:दिल्ली-ncr में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ा; 800 मीट्रिक टन की पहली खेप से सस्ता होगा प्याज; सुर्खियां – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 26th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

एसआईआर:नोटिस पर छलका सेवानिवृत्त कर्नल का दर्द, 37 साल तक की देश सेवा; अब वोट देने के लिए लड़ रहे हैं जंग – Sir: Retired Colonel’s Anguish Spills Over In Notice

इंतजार खत्म:आज दिल्ली की चार हजार महिलाओं को मिलेंगे लक्ष्मी योजना के लाभार्थी पत्र, तालकटोरा में बड़ा आयोजन – 4,000 Women In Delhi Will Receive Beneficiary Letters For The Lakshmi Yojana Today

स्वाइन फ्लू :दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस; एनसीआर के अस्पताल अलर्ट मोड में – Swine Flu: 2,308 Patients In Delhi, Cases In Noida Rise Eightfold In 24 Hours

चीनी की नई दरें क्या?:55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी की थोक कीमत, सरकार का दावा- एक्स-मिल भाव में 18% की गिरावट – New Sugar Rates Wholesale Price Of Sugar 55 Per Kg Government Claims 18 Pc Drop In Ex-mill Prices Know Details

Leave a Comment