लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Eng Live Score:भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद – Ind Vs Eng Odi Live Score: Today Match India Vs England 2nd Odi Scorecard Ball By Ball Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

05:32 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

दूसरे वनडे के लिए भारत की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और कप्तान  शुभमन गिल ओपनिंग के लिए क्रीज पर हैं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर फेंकने की जिम्मेदारी जोफ्रा आर्चर ने संभाली है।

05:08 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैकब बेथल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

05:03 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि केएल राहुल तबियत नासाज होने की वजह से इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है।

04:39 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: दूसरे वनडे में दिखेगा अलग संयोजन?

  • पिछले मैच में जीत के बाद गिल ने संकेत दिए थे कि टीम प्रबंधन परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग संयोजन आजमाएगा।
  • सोफिया गार्डेंस की पिच में अक्सर अच्छी उछाल और गति होती है, जिससे तेज गेंदबाजों को मौका मिलता है। 
  • ऐसे में भारत गुरनूर बरार की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल कर सकता है।
  • बरार ने पहले मैच में बेन डकेट और जैकब बेथेल के विकेट लिए लेकिन उन्होंने नौ ओवर में 61 रन लुटा दिए। 
  • इसका मतलब यह भी है कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को फिर से बाहर बैठना होगा। 
  • शिवम दुबे और वाशिंगटन दोनों ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में टीम प्रबंधन दोनों को एक और मौका दे सकता है।

04:38 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: अक्षर-वाशिंगटन का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू

भारत के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 2023 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार 50 ओवर के प्रारूप में वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस साल आईपीएल के दौरान बुमराह को लय हासिल करने और विकेट लेने के लिए संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन अब लगता है कि उन्होंने अपनी पुरानी फॉर्म वापस पा ली है। इसी तरह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की फॉर्म में वापसी से भी टीम प्रबंधन बेहद खुश होगा।

04:38 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित को बल्ले से दिखाना होगा दम

  • भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर टीम प्रबंधन की नजर होगी जो पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। 
  • रोहित ने कप्तानी गंवाने के बाद अपने आक्रामक रवैए पर अंकुश लगाया लेकिन उन्हें अभी तक इससे खास फायदा नहीं हुआ है।
  • रोहित ने पिछले साल अक्तूबर से 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 46.91 के औसत से 563 रन बनाए हैं।
  • यह कोई मामूली रिकॉर्ड नहीं है। लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूम के मौजूदा हालात ने रोहित के लिए लगभग हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना अनिवार्य बना दिया है।
  • रोहित अब इस स्थिति में है कि वह किसी भी चीज को भाग्य के सहारे नहीं छोड़ सकते हैं क्योंकि भारत के शीर्ष क्रम में ईशान किशन के रूप में विकल्प मौजूद है।

04:38 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: गिल की चोट कितनी गंभीर

गिल ने बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे में भारत की छह विकेट से जीत में 80 रन बनाए थे, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा था। भारत उनके जल्द से जल्द फिट होने की उम्मीद कर रहा होगा। पिछले कुछ समय में यह पहला अवसर नहीं है जब गिल को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण मैदान छोड़ना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की फिटनेस को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि गिल दूसरे वनडे में खेलने उतरेंगे। 

04:37 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: आज भारत की इंग्लैंड से दूसरे वनडे में टक्कर

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच जीतकर ब्रिटेन दौरे पर जीत का स्वाद चखा था। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवा दी थी, लेकिन गुरुवार को उसके पास वनडे सीरीज अपने नाम करने का मौका रहेगा। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे कार्डिफ में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में यह देखना रोचक होगा कि भारतीय टीम प्लेइंग-11 में बदलाव करती है या नहीं। वहीं, कप्तान शुभमन गिल भी पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह गुरुवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं इस पर नजरें रहेंगी। 

04:34 PM, 16-Jul-2026

IND vs ENG Live Score: भारत की पारी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद

Live Cricket Score, India vs England (IND vs ENG) 2nd ODI : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर फिलहाल टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। इस मुकाबले में टीम की नजर जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cwg 2026 Day 1 Live:ग्लास्गो में सजा कॉमनवेल्थ गेम्स का मंच, रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी शुरू – Commonwealth Games 2026 Day 1 Live Updates Bowls And Para Bowls Results Opening Ceremony Glasgow News In Hindi

छात्र आंदोलन पर क्रिकेट जगत से आई आवाज:सचिन-शुभमन ने समाज और सरकार से क्या अपील की? युवाओं को भी दिया संदेश – Sachin Tendulkar Issues Statement On Students Protest Know Details

Cjp Protest:पुलिस बर्बरता के खिलाफ सीजेपी कल करेगी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन; सरकार से बात के लिए रखी ये शर्तें – Cjp To Hold Nationwide Protest Tomorrow Against Police Brutality

Jana Nayagan Box Office Collection Day 1 Thalapathy Vijay Starrer Released In Tamil Telugu And Hindi – Entertainment News: Amar Ujala

यूपी:दो दिन के बाद प्रदेश में फिर शुरू होगा मानसूनी बारिश का दौर, 25 जुलाई तक भारी बरसात की संभावना नहीं – Up: Monsoon Rains To Resume In The State After Two Days, No Rain Expected Until July 25

Utu Paper Leak:प्रश्न पत्र लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप से आउट किया था पेपर – Utu Paper Leak: Assistant Professor Accused Of Leaking Question Paper Arrested; Paper Was Leaked Via Whatsapp

Leave a Comment