लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hormuz:40 से ज्यादा जहाजों पर हमले, 14 नाविकों की मौत; Imo ने समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठाई आवाज – Seafarers Feel Forgotten, Shipping Should Not Be Used As Collateral: Imo Chief Amid Us-iran Conflict

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और दुनिया के कई देशों के समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने गंभीर चिंता जताई है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच आईएमओ के महासचिव अरसेनियो डोमिंगेज ने कहा कि किसी भी भू-राजनीतिक संघर्ष में शिपिंग को हथियार या दबाव का साधन नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले नाविक खुद को भुलाया हुआ महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- US: ‘अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स लगा तो सामान पर लगाऊंगा 100% टैरिफ’, ट्रंप की यूरोपीय देशों को चेतावनी

‘युद्ध, तेल की कीमतों पर ध्यान पर निर्दोष नाविकों पर नहीं’

संयुक्त राष्ट्र में आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोमिंगेज ने कहा कि दुनिया का ध्यान युद्ध, तेल की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर तो है, लेकिन उन निर्दोष नाविकों पर नहीं है जो समुद्र में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाविकों की सुरक्षा सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है।

नाविकों पर हमले के हालिया घटनाएं

हाल ही में ओमान तट के पास अमेरिकी हमले में व्यावसायिक तेल टैंकर सेट्टेबेलो पर सवार तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इस जहाज पर कुल 24 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। इससे दो दिन पहले भी 24 भारतीयों वाला एक पलाऊ-ध्वज वाला जहाज अमेरिकी नौसेना के हमले का शिकार हुआ था, जब वह ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी से बचने की कोशिश कर रहा था।

40 से अधिक जहाजों पर हमले- IMO

आईएमओ महासचिव ने बताया कि मौजूदा संघर्ष के दौरान अलग-अलग जहाजों पर 40 से अधिक हमले हुए हैं, जिनमें अब तक 14 नाविकों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन नाविकों से भी बात की है जो इस क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं। इन लोगों ने युद्ध क्षेत्र में झेली गई कठिनाइयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि IMO लगातार प्रभावित देशों, जहाजों के ध्वज वाले देशों, नाविकों के मूल देशों और जहाज मालिकों के साथ मिलकर फंसे हुए नाविकों की मदद कर रहा है। उन्हें पीने का पानी, भोजन, ईंधन, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके परिवारों से संपर्क बनाए रखने की भी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ‘सीजफायर का उल्लंघन बेवकूफी भरा’: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर किए ड्रोन हमले

UNSC में भारत ने भी जताया विरोध

भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापारी जहाजों पर हो रहे हमलों का कड़ा विरोध किया है। भारत ने कहा है कि इन हमलों में कई भारतीय नागरिकों की मौत हुई है या वे लापता हैं। भारत वैश्विक समुद्री कार्यबल का लगभग 12 प्रतिशत हिस्सा है और देश में प्रशिक्षित सीफेयरर्स की संख्या 1.25 लाख से बढ़कर 3 लाख से अधिक हो चुकी है, जिससे भारत दुनिया के शीर्ष तीन समुद्री मानव संसाधन आपूर्तिकर्ताओं में शामिल है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment