लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Holi Feud Turns Bloody: Bjp Leader’s Nephew Shot Dead In Ujjain – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुरानी रंजिश ने शनिवार रात उज्जैन को दहला दिया। नीलगंगा थाना क्षेत्र के जूना अखाड़ा चौराहे पर दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग और हमले में भाजपा नेता के भतीजे लोकेश गोरकर की जान चली गई। हमलावर पासी गुट के बताए जा रहे हैं। रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले लाठी-डंडे, तलवार और पत्थर चले, फिर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग हुई।

एक गोली लोकेश गोरकर के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में लोकेश को बचाने आए उनके भाई जय गोरकर, तपन गोरकर और ताऊ दिलीप गोरकर सहित परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

होली का विवाद बना खून-खराबे की वजह


एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, गोरकर और पासी परिवार के बीच होली के दिन एक महिला को लेकर विवाद हुआ था। उस समय पुलिस ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच रंजिश खत्म नहीं हुई। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते शनिवार रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए।

ये भी पढ़ें- MP Weather: MP के 39 जिलों में बारिश की कमी, अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम,आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट


घटना के बाद पूरे जूना अखाड़ा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और कई लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एएसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस पर टूटा ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार:टला बड़ा हादसा, रेलवे पुल पर बीच रास्ते रुकी ट्रेन – Tata Howrah Steel Express Overhead Electric Wire Breaks Train Stops On Railway Bridge

Bengal:पार्टी ऑफिस तोड़े जाने के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, रविवार को होगी विशेष सुनवाई – Abhishek Banerjee Calcutta High Court Amtala Tmc Party Office Demolition South 24 Parganas

Ind Vs Eng Live Score:निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी – Ind Vs Eng Odi Live Score: Today Match India Vs England 3rd Odi Scorecard Ball By Ball Updates In Hindi

Monsoon Session:मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बागी सांसदों के शामिल होने पर भड़की Tmc; विपक्ष का वॉकआउट – All-party Meeting Updates Parliament Annexe Building Ahead Of Monsoon Session Of Parliament

क्या विवादित बयानों के चलते जॉब से सस्पेंड हुईं साक्षी झा? ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में खुद को बताया था ‘मैन हेटर’ – Is Sakshi Jha Suspended From Her Job After She Called Herself A Man Hater On Indias Got Latent

पुंछ में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही:एक रात की बारिश ने उजाड़ दिए कई घर, सुरनकोट में 11 लोगों की मौत – 11 People Died In Surankote.

Leave a Comment