लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

HJTIHH BO Day 8: ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ की 8वें दिन भी घटी कमाई, लेकिन साल की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में कर ली एंट्री, ‘इक्कीस’ को दी मात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


डेविड धवन निर्देशित और वरुण धवन स्टारर फ़िल्म ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ इस 5 जून को सिनेमाघर में पहुंची थी. इसका क्लैश राम चरण की पेद्दी और बॉबी देओल की बंदर से हुआ था. फिर भी ये इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक परफॉर्म कर रही है और हर गुज़रते दिन के साथ छोटे-छोटे माइलस्टोन भी हासिल कर रही है. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर यह फ़िल्म अब 2026 की आठवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म बन गई है. चलिए यहां इसके 7वें दिन का कलेक्शन जान लेते हैं.

‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने 8वें दिन कितनी कमाई की है?
आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’, अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’, ‘बंदर’ और हाल ही में रिलीज़ हुई दूसरी फ़िल्मों की वजह से टिकट विंडो पर काफ़ी भीड़ है। लेकिन ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ को रिलीज़ के समय से ही टिकटों पर 50% ऑफ़र का फ़ायदा मिल रहा है. हालांकि ये फिर भी बंपर कमाई नही कर रही है लेकिन इसने अपनी एक रफ्तार बरकार रखी हुई और इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों में ही नोट बटोर रही है.

वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने गुरुवार को भारत में 2.60 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 36.85 करोड़ हो गई है. फिल्म की ओपनिंग 7.50 करोड़ से हुई थी और शनिवार को भी इसने इतनी ही कमाई की. रविवार को इसकी कमाई में सुधार हुआ और इसने 9 करोड़ कमाए थे. वहीं सोमवार को उम्मीद के मुताबिक कमाई में गिरावट के बाद, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने 3.50 करोड़ कमाए. मंगलवार को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इसने 3.85 करोड़ कमाए, लेकिन बुधवार को कमाई फिर गिर गई और सिर्फ़ 2.80 करोड़ ही आए

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘पेद्दी’ की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी ‘है जवानी…’ ‘बंदर’ हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन

‘इक्कीस’ से आगे निकली वरुण धवन की फिल्म
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 2026 की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. रिलीज के 7वें दिन इसने अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ को पीछे छोड़ दिया, जिसने भारत में 36.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. अब इसका अगला टारगेट ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ (38.36 करोड़ रुपये) से आगे निकलना है. हालांकि शुक्रवार से इसे नई रिलीज ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ से भी भिड़ना पड़ेगा.

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फ़िल्में (नेट कलेक्शन)

  1. धुरंधर 2- 1186.29 करोड़ रुपये
  2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़ रुपये
  3. भूत बंगला- 195.21 करोड़ रुपये
  4. ओ’रोमियो- 83.35 करोड़ रुपये
  5. पति पत्नी और वो दो- 59.07 करोड़ रुपये
  6. मर्दानी 3- 52.99 करोड़ रुपये
  7. द केरला स्टोरी 2- 52.25 करोड़ रुपये
  8. कृष्णावतारम पार्ट 1- 38.36 करोड़ रुपये
  9. है जवानी तो इश्क होना है- 36.85 करोड़ रुपये
  10. इक्कीस- 36.25 करोड़

ये भी पढ़ें:-Peddi BO Day 8: ‘पेद्दी’ की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Thursday Box Office: गुरुवार को ‘पेद्दी’ की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी ‘है जवानी…’ ‘बंदर’ हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन

Peddi BO Day 8: ‘पेद्दी’ की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ा कमाल

Movie Release Live Updates: ‘भारत भाग्य विधाता’ से ‘गर्वनर’ तक सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई कई फिल्में, कौन करेगी बंपर ओपनिंग?

Don 3 Controversy: ‘रणवीर गलत नहीं हो सकते’, ‘धुरंधर’ एक्टर के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क, बोले- जब फ्लॉप दे रहे थे तब इग्नोर किया

सलमान खान फार्म हाउस विवाद: हाई कोर्ट ने लगाई पड़ोसी को फटकार, हटाने होंगे एक्टर के खिलाफ किए गए पोस्ट!

Ranbir Kapoor First Salary: जब रणबीर कपूर ने मां के पैरों में रख दी थी अपनी पहली कमाई, नीतू कपूर की आंखों से छलक पड़े थे आंसू

Leave a Comment