आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या एक बार फिर ट्रेड की चर्चाओं के केंद्र में हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी की खबरें सामने आई हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम भी इस सिलसिले में जोड़ा गया है। हालांकि, फिलहाल ट्रेड को लेकर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है और मुंबई इंडियंस ने भी हार्दिक को ट्रेड करने पर अंतिम फैसला नहीं लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि हार्दिक के ट्रेड को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। एक तरफ कुछ रिपोर्टों में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ा ट्रेड पैकेज पेश किए जाने का दावा किया गया है, वहीं दूसरी तरफ सीएसके और मुंबई इंडियंस से जुड़े सूत्रों ने सक्रिय बातचीत की खबरों को खारिज किया है। ऐसे में हार्दिक के भविष्य को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

