लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Hanuman Ansh And Mirzapur Box Office Collection Know Total Earning Of Vibe And Daayra – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 46वें दिन भी अच्छी कमाई कर रही है। सोमवार को ‘मिर्जापुर द मूवी’ के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच शुक्रवार को रिलीज हुई नई फिल्में ‘दायरा’ और ‘वाइब’ मंडे टेस्ट में पास होती नहीं दिख रही हैं। इन दोनों फिल्मों के आगे हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानिए सोमवार को सभी फिल्मों ने कितनी कमाई की है।




Hanuman ansh and Mirzapur box office collection know total earning of Vibe and Daayra

दायरा
– फोटो : सोशल मीडिया


क्या मंडे टेस्ट में पास हुई ‘दायरा’?

  • करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की अदाकारी से सजी फिल्म की रिलीज का आज चौथा दिन है। इसकी शुरुआत बहुत कमजोर रही है। 
  • पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसके कलेक्शन में इजाफा हुआ और इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए। 
  • तीसरे दिन भी इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • आज चौथे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 26 लाख रुपये कमाए हैं।
  • इस तरह चार दिनों में इसने कुल 4.76 करोड़ रुपये कमाए।

ठुमक-ठुमक: रिलीज हुआ ‘द वन’ का गाना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने डांस से उड़ाए होश


Hanuman ansh and Mirzapur box office collection know total earning of Vibe and Daayra

फिल्म ‘वाइब’ का टीजर
– फोटो : इंस्टाग्राम@kunalkemmu


क्या है ‘वाइब’ का हाल?

  • कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ ने पहले दिन 1 करोड़ 75 लाख रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन इसने 2.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन इसने 3 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 7.94 करोड़ रुपये हो गई है।
  • चौथे दिन कैसी हुई ‘रेसिडेंट ईविल’ की कमाई?
  • हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट ईविल’ ने ‘दायरा’ और ‘वाइब’ को पछाड़ दिया है। यह फिल्म दोनों फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। 
  • पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.60 करोड़ रुपये से खाता खोला था। 
  • दूसरे दिन इसने 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • तीसरे दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज चौथे दिन इसने खबर लिखे जाने तक 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.15 करोड़ रुपये हो गया है।


Hanuman ansh and Mirzapur box office collection know total earning of Vibe and Daayra

‘मिर्जापुर: द मूवी’
– फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords


‘मिर्जापुर द मूवी’ की घटी कमाई 

 पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 146 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने 55 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने 3.63 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को खबर लिखे जाने तक इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए हैं। 18 दिनों में इसने कुल 216.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।


Hanuman ansh and Mirzapur box office collection know total earning of Vibe and Daayra

हनुमान अंश फिल्म
– फोटो : वीडियो ग्रैब


फिर चमकी ‘हनुमान अंश’

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपने छठे हफ्ते में दाखिल हो चुकी है। 
  • अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। 
  • रविवार को इसकी कमाई में काफी उछाल आया। 
  • इसने 45वें दिन 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • वहीं सोमवार को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। 
  • 46वें दिन इसने 2.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • इसका कुल कलेक्शन 274.33 करोड़ रुपये हो गया है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

केंद्र का नया मसौदा:किसान ने पराली जलाई तो 15 माह तक नहीं छूटेगा पीछा, जमीन के रिकॉर्ड में रहेगी ‘रेड एंट्री’ – Centre Drafts Proposal Red Entry To Be Recorded In Revenue Records For Stubble Burning

मेरठ:अवैध निर्माण की जद में आया पूरा शहर, 16,726 मकान होंगे सील, बेगमपुल, ब्रह्मपुरी समेत यहां गिरेगी गाज – Meerut: Entire City In The Grip Of Illegal Construction; 16,726 Houses To Be Sealed; Areas Including Begumpul

राजस्थान:किस नेता के गढ़ में किसका चला सिक्का? अजमेर से झालावाड़ तक निकाय चुनाव ने बदले सियासी संकेत – Rajasthan Civic Polls How Heavyweight Bastions Crumbled From Ajmer To Jhalawar In Local Body Results

इंदौर:वॉशरूम जाने पर भी पहरा, सीनियर डॉक्टरों के टॉर्चर से तंग महिला डॉक्टर ने की जान देने की कोशिश – Indore-mgm-medical-college-pg-doctor-suicide-attempt-ragging-case

कैसे जली कविता और बच्ची?:पहले गर्भवती मां की मौत, फिर दो साल की बेटी ने तोड़ा दम; कमरे में नहीं मिला ये सामान – Pregnant Woman And Her Daughter Die Of Burns Under Suspicious Circumstances In Sirsa

इंटरव्यू:’पंचायत 5′ पर क्या बोले रघुबीर यादव? बताई सीरीज से जुड़ने की वजह; बोले- किस्मत से मिलता है ऐसा रोल – Raghubir Yadav Interview On Panchayat Season 5 And Upcoming Projects

Leave a Comment