लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Haaland-isabel Love Story:मैदान पर विरोधियों की नींद उड़ाने वाले हालंद, इसाबेल के प्यार में कैसे पिघले? जानें – Erling Haaland Love Story: From Childhood Friends To Parenthood With Isabel Haugseng Johansen Fifa World Cup

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालंद अपनी टीम की सबसे बड़ी उम्मीद बने हुए हैं। गोल मशीन के नाम से मशहूर हालंद एक बार फिर अपनी फिनिशिंग से विरोधी टीमों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। वह अब तक इस विश्वकप में पांच गोल दाग चुके हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी उनकी एक ऐसी कहानी है, जो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। बचपन की दोस्ती, पहला मैसेज, फुटबॉल, एक गेम और फिर माता-पिता बनने तक… हालंद और इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन की लव स्टोरी बेहद क्यूट और खास है।




Erling Haaland Love Story: From Childhood Friends to Parenthood with Isabel Haugseng Johansen FIFA World Cup

हालंद और इसाबेल
– फोटो : Instagram @isabelhaugsengj


कब हुई मुलाकात और कब दोस्ती प्यार में बदल गई?

 

  • एरलिंग हालंद और इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन पहली बार नॉर्वे के क्लब ब्रायने एफके की फुटबॉल अकादमी में मिले थे।
  • दोनों ने छोटी उम्र में ही क्लब की युवा टीम का हिस्सा बनना शुरू कर दिया था।
  • शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन जब हालंद जर्मन क्लब बोरूसिया डॉर्टमुंड के लिए खेलने लगे, तब दोनों के रिश्ते ने नया मोड़ लिया और दोस्ती प्यार में बदल गई।
  • बाद में जब हालंद ने मैनचेस्टर सिटी जॉइन किया तो इसाबेल भी उनके साथ इंग्लैंड चली गईं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isabel Haugseng Johansen (@isabelhaugsengj)


Erling Haaland Love Story: From Childhood Friends to Parenthood with Isabel Haugseng Johansen FIFA World Cup

हालंद और इसाबेल
– फोटो : Instagram @isabelhaugsengj


हालंद ने रिलेशनशिप को लेकर कौन सा राज खोला?

हालंद ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का दिलचस्प राज भी खोला था। उन्होंने बताया कि रिश्ते की शुरुआत उन्होंने नहीं, बल्कि इसाबेल ने की थी। हालंद ने कहा, ‘उसने मुझे सबसे पहले मैसेज किया था। वह भी ब्रायने क्लब में खेलती थी। उसी ने सबसे पहले मुझमें दिलचस्पी दिखाई थी। मैंने नहीं।’


Erling Haaland Love Story: From Childhood Friends to Parenthood with Isabel Haugseng Johansen FIFA World Cup

हालंद और इसाबेल
– फोटो : Instagram @isabelhaugsengj


मैदान से दूर क्या करके बिताते हैं समय?

 

  • हालंद ने अपनी निजी जिंदगी की एक और दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों को वीडियो गेम खेलना काफी पसंद है।
  • उन्होंने कहा, ‘मैं खाना बनाता हूं। शायद यह बात उसे थोड़ी शर्मिंदा करे, लेकिन उसे गेम खेलना पसंद है। हम दोनों साथ में माइनक्राफ्ट खेलते हैं। घर बनाते हैं और खूब मजे करते हैं। कभी-कभी हम ब्रायने लौटकर साथ में कबाब भी खाते हैं।’
  • हालंद पहले भी कई बार बता चुके हैं कि माइनक्राफ्ट उनका पसंदीदा वीडियो गेम है, जबकि कबाब उनका सबसे पसंदीदा खाना है, हालांकि फिटनेस की वजह से वह इसे कम ही खा पाते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isabel Haugseng Johansen (@isabelhaugsengj)


Erling Haaland Love Story: From Childhood Friends to Parenthood with Isabel Haugseng Johansen FIFA World Cup

इसाबेल
– फोटो : Instagram @isabelhaugsengj


कौन हैं इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन?

 

  • इसाबेल का जन्म जुलाई 2004 में नॉर्वे के ब्रायने में हुआ था। उन्होंने ब्रायने एफके की महिला टीम से सिर्फ 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 36 मैचों में 23 गोल किए।
  • फुटबॉल के अलावा वह फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी यात्रा, परिवार और छुट्टियों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मेरठ सर्पदंश हत्याकांड:फैसले से पहले रविता के चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा, जेल जाकर नहीं खाया खाना – Meerut Snakebite Murder Case No Sign Of Remorse On Ravita S Face Before Verdict

नाना पाटेकर का निधन:खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा – Sports Fraternity Social Media Reaction On Veteran Actor Nana Patekar Death Pays Tribute News And Updates

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 350 अंक लुढ़का, निफ्टी 22500 से नीचे – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

नाना पाटेकर का निधन:अभिनेता की शिमला से जुड़ी वो यादें, जब फिल्म शूटिंग के बीच पहाड़ों से बनाया था खास रिश्ता – Nana Patekar Shimla Memories Journey Film Shooting Snowfall

चश्मे से स्कैन होगा क्यूआर कोड: जियो के नए एआई स्मार्ट ग्लास से सिर्फ देखकर करें यूपीआई पेमेंट, जानें फीचर्स – Jio Ai Smart Glasses Upi Payment Live Translation Unveiled At Imc 2026 Features

ईरान के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी?:डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को तैयार रहने का आदेश, अमेरिका के निशाने पर क्या? – Us Preparing For Major Attack On Iran President Trump Orders Military To Be Ready Nuclear Sites In Crosshairs

Leave a Comment