लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ghaziabad:जेल से रिहा होकर गायब हुआ गिरधर, परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, जिंदा घर लौटने पर उड़े होश – Girdhar Who Went Missing After Being Released From Jail In Ghaziabad Returned Home Alive After 13 Days

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गाजियाबाद के मसूरी की नाहल झाल में 12 जून को मृत मिले वैशाली सेक्टर-पांच निवासी गिरधर बिष्ट 25 जून को जिंदा घर वापस लौट आए। उन्हें देखते ही सब हैरान रह गए। गिरधर से जब परिवार वालों ने 13 दिन गायब रहने के बारे में पूछा तब उन्होंने बस यह कहा कि जेल से निकलने के बाद मैं चला गया था और अब वापस आ गया हूं। इसके बाद से पूरे इलाके में हलचल मची हुई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में तमाम सवाल भी खड़े हो गए हैं।

17 मई को मारपीट के मामले में कौशांबी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरधर सिंह बिष्ट को जेल भेजा था। 21 मई को एसीपी शालीमार गार्डन की कोर्ट से रिहाई का परवाना भेजा गया और गिरधर जेल से रिहा हो गए लेकिन घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने मसूरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 जून को मसूरी की नाहल झाल में एक अज्ञात शव पुलिस को मिला। शिनाख्त के लिए गिरधर की मां देवकी देवी और बहन आशा को बुलाया गया। दोनों ने शरीर की चोट और एक जैसे दिखने वाले कपड़ों से पहचान की। 

इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई और डॉक्टर के पैनल से दोबारा पोस्टमार्टम भी कराया। थाने पर हंगामा भी काटा और कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। इसके बाद परिवार वालों ने शव का दाहसंस्कार भी करा दिया। अब जब गिरधर वापस लौटे हैं तो सवालों की एक लंबी फेहरिस्त सामने है। 

यह उठ रहे सवाल

1- जिस शव को गिरधर का बताया वह असल में किसका था

2- परिजनों ने किस आधार पर शव की शिनाख्त की थी

3- हत्या के दर्ज मामले में पुलिस अब आगे क्या करेगी

4- भविष्य में अगर मृत व्यक्ति के परिजन आते हैं तो पुलिस क्या करेगी

5- क्या दोबारा से पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू करेगी 

गिरधर के वापस लौटने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। युवक बिल्कुल ठीक और स्वस्थ्य है। अभी अधिक बातचीत नहीं की गई है। फिलहाल युवक ने जेल से निकलने के बाद अपने मन से जाने की बात कही है। कुछ समय बाद काउंसलिंग के जरिए युवक से बातचीत की जाएगी। अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिसार कोर्ट परिसर में फायरिंग:गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर हत्या, साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – Rapid-fire Shooting At Hisar Court Complex: One Dead, One Youth Critically Injured; Panic Ensues In The Area

Bihar News:तेजस्वी यादव का Nda सरकार पर हमला, कहा- बिहार को पुलिस स्टेट बनाना चाहते हैं सम्राट चौधरी – Tejashwi Yadav Attacks Nda Government Samrat Choudhary Sanjay Jha Madhubani Vaishali Bihar Police Crime

वंदे मातरम विवाद:’कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति’, गृह मंत्री शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला; Vhp ने क्या कहा? – Vande Mataram Row Congress Appeasement Policy Amit Shah Attack Vhp Reaction

Russia-ukraine War:कीव पर रूस का एक और बड़ा हमला, मिसाइल हमले में छह की मौत; 30 से ज्यादा घायल – Russia-ukraine War Another Major Russian Attack On Kyiv; Many Killed And Over Injured In Missile Strikes.

Cng Safety Rules:सीएनजी गाड़ियों में ब्लास्ट से कैसे बचें? टेस्टिंग से फिटिंग तक जानें सभी जरूरी बातें – Cng Safety, How Avoid Blasts, Gas Leaks? Know Simple Rules

Delhi Cng Cylinder Blast:सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर हुए धमाके में मुकदमा दर्ज; Fsl और Igl की टीम ने की जांच – Delhi Cng Cylinder Blast Police Case Against An Unknown Person Fsl And Igl Teams Conducted An Investigation

Leave a Comment