लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gdp:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की जीडीपी वृद्धि को मजबूती का प्रतीक बताया, Pm मोदी के नेतृत्व को सराहा – Defense Minister Rajnath Singh Called India’s Gdp Growth A Symbol Of Strength, Praised Pm Modi’s Leadership

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की आर्थिक प्रगति की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह भारत की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12 वर्षों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है।

रक्षा मंत्री ने एक्स पर क्या लिखा?


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ऐसे समय में जब कई देश आर्थिक अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी और चौथी तिमाही में यह रफ्तार बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई। यह भारत की मजबूती और उस ठोस आधार को दिखाता है, जिसे पिछले 12वर्षों में ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ के मंत्र के जरिए तैयार किया गया है।’

इस दौरान, रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास के साथ-साथ स्थिरता, आत्मविश्वास, टिकाऊपन और विश्वसनीयता को भी आगे बढ़ाया है। राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमिता पर उनका ध्यान और अभूतपूर्व वैश्विक चुनौतियों के बीच देश को सही दिशा देने की उनकी क्षमता ने भारत को एक आत्मविश्वासी, मजबूत और दुनिया भर में सम्मान पाने वाली आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।’ राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, ‘जैसे-जैसे भारत ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ रहा है। विकास की यह शानदार कहानी नए अवसर पैदा कर रही है। 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को मजबूत कर रही है।’

गृह मंत्री ने क्या कहा?

इससे पहले, केंद्रीय गृह अमित शाह ने जीडीपी के 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर प्रसन्नता जताई। अमित शाह ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए दूरदर्शी आर्थिक सुधार देश में आर्थिक समृद्धि को निरंतर गति दे रहे हैं, जिससे भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। ऐसे समय में जब विश्व आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, भारत की 7.7 प्रतिशत की विकास दर और सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए उसका प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि पिछले 12 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था ने कितनी मजबूती हासिल की है। चाहे महामारी का दौर हो या युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियां, मोदी जी की दूरदर्शी नीतियां ही देश को हर संकट से सुरक्षित रूप से पार ले जा रही हैं।”

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:बाट और हरिवंशराय बच्चन की कविता- पथ की पहचान – Aaj Ka Shabd Baat Harivanshrai Bachchan Ki Kavita Path Ki Pahchan

कुवैत में तमिलनाडु की महिला को बचाया गया:वीडियो में बताई ज्यादती की कहानी; एजेंट ने कैसे दिया था धोखा? – Police Book Agent After Tn Woman’s Sos Video Leads To Her Rescue In Kuwait

आज का राशिफल:सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 5 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

बारिश का रेड अलर्ट:यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश – All Schools In Agra Will Remain Closed On Saturday Due To Rain Alert

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट:मजबूत रोजगार आंकड़ों से ब्याज दर बढ़ने की आशंका; महंगाई पर क्या होगा असर? – Stocks Fall After Surprisingly Strong Jobs Report Raises Prospects Of Interest Rate Hike

महिला एशिया कप:जेमिमा से ऐसी क्या बात हुई कि मंधाना ने जड़ा शतक? रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति ने किया खुलासा – Women’s Asia Cup: Smriti Mandhana Reveals Pre-match Chat With Jemimah Rodrigues Before Record Century

Leave a Comment