लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Friday Box Office: फ्राइडे को ‘स्पाइडर मैन’ ने काटा बवाल, ‘द ओडिसी’-‘धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई ‘जना नायकन’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हॉलीवुड से लेकर साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्में मौजूद हैं. यानी दर्शकों के पास चुनने के लिए बहुत ऑप्शन हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर तमाम फिल्मों की भीड़ के बीच हॉलीवुड की नई रिलीज ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस आते ही कब्जा कर लिया है. गुरुवार को तो इस फिल्म की रिलीज के बाद द ओडिसी से धमाल 4 तक की कमाई को बड़ा झटका लगा था. जानते हैं शुक्रवार को न फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कैसी है?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 60.60 करोड़ की कमाई की थी. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 49.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म के दो दिनों का कलेक्शन 109.95 करोड़ रुपये हो गया है.

Friday Box Office: फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई 'जना नायकन

जना नायकन की दूसरे फ्राइडे कितनी कमाई की है
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इसने पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ की कमाई की है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 3.55 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 9 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 157.10 करोड़ रुपये हो गई है.

Friday Box Office: फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई 'जना नायकन

ये भी पढ़ें:-‘स्पाइडर-मैन’ की एंट्री से ‘द ओडिसी’ को लगा झटका, गुरुवार को घटी कमाई, जानें कलेक्शन

द ओडिसी’ ने दूसरे शुक्रवार कितनी की कमाई?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी ने भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है. इसने पहले हफ्ते में 90.30 करोड़ की कमाई की थी. हालांकि दूसरे गुरुवार को इसे स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे से मुकाबला करना पड़ा था और इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई थी. इसने दूसरे गुरुवार यानी 14वें दिन 2.75 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसके दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 44.95 करोड़ रुपये रहा.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 3.15 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई अब 138.40 करोड़ रुपये हो गई है.

Friday Box Office: फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई 'जना नायकन

धमाल 4 ने चौथे फ्राइडे कितनी की कमाई
धमाल 4 ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं तीसरे गुरुवार को इसकी कमाई में मंदी देखी गई थी और इसने लाखों में कमाई की थी. इसका कलेक्शन 90 लाख रुपये रहा था. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन कमाई में थोड़ी तेजी दिखाते हुए 1 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 22 दिनों की कुल नेट कमाई अब 156.90 करोड़ रुपये हो गई है.

Friday Box Office: फ्राइडे को 'स्पाइडर मैन' ने काटा बवाल, 'द ओडिसी'-'धमाल 4 ने पलटी बाजी, पीछे रह गई 'जना नायकन

  ये भी पढ़ें:-अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद…’, कंगना रनौत ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, ‘सीता’ के रूप में आईं नजर

150 किलो वजन, बॉडी शेमिंग और मेंटली प्रेशर… फिटनेस को अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा

Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?

Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर

Birthday: नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आई थीं तापसी पन्नू, कहा गया कंगना रनौत की सस्ती कॉपी, एक्टर की पत्नी ने करा दिया था फिल्म से बाहर

‘आई लव यू बाबा…,’ सलमान खान ने ‘बड़े भाई’ संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- ‘कुछ रिश्ते खास होते हैं’

Leave a Comment