लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

Fifa Wc Highlights:फुटबॉल विश्वकप में जापान का जादुई खेल, नीदरलैंड को बराबरी पर रोका; जर्मनी ने दाग दिए 7 गोल – Fifa World Cup 2026: Japan’s Late Heroics Stun Netherlands, Germany Run Riot; Ivory Coast Seal Crucial Win

[sm_links_style1]

फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप मुकाबलों में रोमांच और गोलों की बारिश देखने को मिली। जापान ने आखिरी मिनट में गोल कर नीदरलैंड से 2-2 की बराबरी कर ली। वहीं जर्मनी ने विश्वकप डेब्यू कर रही कुरासाओ को 7-1 से रौंदकर अपनी दावेदारी मजबूत की। दूसरी ओर आइवरी कोस्ट ने अमाद डियालो के देर से किए गए गोल की बदौलत इक्वाडोर को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए।




विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 में रविवार को खेले गए मुकाबलों में तीन अलग-अलग कहानियां देखने को मिलीं। कहीं आखिरी मिनट में वापसी का जज्बा दिखा, कहीं एक टीम ने गोलों की बौछार कर दी तो कहीं एक अकेले गोल ने मैच का फैसला कर दिया। डलास में जापान ने आखिरी क्षणों तक संघर्ष करते हुए नीदरलैंड को जीत से वंचित कर दिया। ह्यूस्टन में जर्मनी ने कुरासाओ को करारी शिकस्त देकर ग्रुप ई में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने अमाद डियालो के निर्णायक गोल से इक्वाडोर को हराकर नॉकआउट की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा। फिलहाल एक और मैच जारी है। यह मैच स्वीडन और ट्यूनीशिया के बीच मोंटेरी में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे होगी।


Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]