पाकिस्तान के कब्जाए पीओके के एक नागरिक को बारामूला जिले में सेना ने कथित प्रेम प्रसंग के चलते गिरफ्तार किया है. वह एलओसी पार कर भारतीय सीमा में घुस गया था.
सेना की कार्रवाई 31 मई, 2026 यानी आज सुबह लगभग 09:30 बजे हुई है . आर्मी की 12 ग्रेनेडियर्स यूनिट ने PoK के एक नागरिक को उस समय हिरासत में ले लिया. जब उसने कथित तौर पर सिलिकोट बॉर्डर पार की थी.
पीओके के पैनकाडी गांव का रहने वाला है शख्स

इस संदिग्ध की पहचान जीशान अहमद मीर के रूप में हुई है. यह लाल दीन मीर का बेटा है. पीओके के मुजफ्फराबाद जिले के पैनकाडी गांव का रहने वाला है.
बॉर्डर पार करने की वजह प्रेम प्रसंग
खबरों के अनुसार, वह इरम बानो नाम की एक लड़की से मिलने के लिए बॉर्डर पार करके आया था. इरम बानो अब्दुल मजीद मीर की बेटी है. बारामूला जिले के उरी थाना क्षेत्र के टिलेई गांव की रहने वाली है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. फिलहाल दोनों को सेना ने कस्टडी में रखा हुआ है. भारतीय सेना के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी भी दोनों के साथ पूछताछ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
पाकिस्तान की नेशनल आईडी बरामद, वीडियो भी आया सामने
ABP News के पास जीशान से जुड़े डॉक्यूमेंट मिले हैं, उसमें उसके पास पाकिस्तान का नेशनल आईडी मिली है. इसमें उससे जुड़ी पूरी जानकारी साझा है. नाम इंग्लिश और उर्दू में लिखा हुआ है.
At around 9:30 AM today a Pakistan-occupied Kashmir (PoK) national was apprehended by the Indian Army’s 12 Grenadiers unit in the Uri sector of Baramulla district after he crossed the Line of Control (LoC) via the Silikote area.
The individual has been identified as Zeeshan… pic.twitter.com/EHaYszeu5q
— Shivank Mishra (@shivank_8mishra) May 31, 2026
इसके अलावा उसका किस देश में निवास स्थान उसपर पाकिस्तान लिखा हुआ है. उसके कार्ड पर Identity Card Number 8260103931149 दर्ज है. जन्म तारीख 03.04.2004 है. दोनों का वीडियो भी सामने आया है. आर्मी ने हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की है.
ये भी पढ़ें
‘प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन न करने पर…’, होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को ईरान ने फिर दी धमकी

