लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

EXCLUSIVE: पीओके में पाकिस्तान का दमन, 3 हफ्तों से रोकी खाने की सप्लाई, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, भारत में मिलना चाहती है जनता

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में प्रदर्शन के 26वें दिन विरोध प्रदर्शन के प्रमुख आयोजकों में से एक सरदार अमान ख़ान ने भारत से बड़ी अपील की है. उन्होंने जम्मू के पुंछ, मेंढर, राजौरी और डोडा के लोगों से पीओके में खाना पहुंचाने में मदद की मांग की है. पाकिस्तानी हुकूमत ने पीओके में खाने की सप्लाई पिछले 3 हफ्तों से रोक रखी है.

पीओके में खाने-पीने में बेहद ज़्यादा किल्लत होने के कारण वहां के लोगों ने भारत से मदद की मांग की है. सरदार अमान ख़ान ने भारत के साथ फिर से एक होने का इशारा करते हुए पीओके के लोगों से पूछा कि क्या LoC की तरफ आगे बढ़ा जाए तो रावलकोट के ईदगाह मैदान पर बैठी 80 हजार जानता ने कई बार हां में जवाब दिया. 

अमान ख़ान ने पाकिस्तानी हुकूमत को चेतावनी दी कि अगर पीओके के लोगों को उनकी मांगों के बदले गोली मिलती है तो पीओके के लोगों के पास बहुत सारे रास्ते हैं. शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर फज़्र की नमाज़ के समय प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं और प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश की. 

पाकिस्तानी रेंजर्स ने की फायरिंग

रावलकोट के ईदगाह मैदान से आई तस्वीरों में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह सुबह साढ़े 4 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके पुलिस प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर रही है. ये फायरिंग कल पीओके में पाकिस्तानी हुकूमत द्वारा की गई गोलीबारी के 1 महीने पूरे होने पर प्रदर्शन से एक दिन पहले की गई.

बता दें कि इस गोलीबारी में 11 लोग घायल हुए हैं, हालांकि गोलीबारी के बाद भी रावलकोट का ईदगाह मैदान 26वें दिन भी खचाखच भरा हुआ है, लोग नारे लगा रहे हैं और तबला बजा रहे हैं और कल पूरे पीओके में होने वाले प्रदर्शन से पहले पाकिस्तानी हुकूमत को चेतावनी दे रहे हैं. 

ख़्वाजा मेहरान की अपील

प्रदर्शन के प्रमुख आयोजकों में से एक ख़्वाजा मेहरान ने विदेशों में रहने वाले पीओके के लोगों से कल उनके समर्थन में पाकिस्तानी सेना के दमन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के लिए निकलने की अपील की. गोलीबारी की तस्वीरों और वीडियो के बाद भी पीओके पुलिस ने बयान जारी कर दावा किया कि उन्होंने आज गोलीबारी नहीं की. पीओके पुलिस का कहना है कि गोलीबारी का दावा पीओके में माहौल खराब करने के लिए किया जा रहा है. पीओके में आज शौकत नवाज मीर की गिरफ़्तारी के विरोध में महिलाओं ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली.

ये भी पढ़ें

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment