{“_id”:”6a2bff99d37788cf260c844c”,”slug”:”govind-namdev-exclusive-interview-on-movie-kala-hiran-based-on-salman-khan-controversy-2026-06-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Exclusive: ‘झूठ बोलकर शूट कराया’, फिल्म ‘काला हिरण’ में काम करने पर बाेले गोविंद नामदेव; सलमान को बताया दोस्त”,”category”:{“title”:”Celebs Interviews”,”title_hn”:”साक्षात्कार”,”slug”:”celebs-interviews”}}
Govind Namdev Exclusive Interview: बीते दिनों एक फिल्म ‘काला हिरण’ चर्चा में आई। फिल्म की झलक देखकर लगा कि यह सलमान खान के जीवन की एक घटना पर बनी है। इस फिल्म को लेकर भाईजान कोर्ट तक पहुंच गए हैं। इसी बीच फिल्म के एक्टर गोविंद नामदेव ने भी मेकर्स पर बड़ा इल्जाम लगा दिया है। अमर उजाला से हुई खास बातचीत में उन्होंने अपना पक्ष रखा है।


गोविंदा नामदेव सलमान खान और फिल्म ‘काला हिरण’ पर क्या बोले?
– फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘काला हिरण’ फिल्म को लेकर हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। फिल्म में काम कर चुके अभिनेता गोविंद नामदेव ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में दावा किया कि मेकर्स ने उन्हें पूरी सच्चाई बताए बिना शूट कराया। उनका कहना है कि ट्रेलर देखने के बाद उन्हें पहली बार अहसास हुआ कि जिस फिल्म का हिस्सा वह बने, उसमें उनके साथ धोखा हुआ और उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया। सलमान खान को लेकर गोविंद नामदेव ने काफी कुछ कहा है।
‘ट्रेलर देखते ही समझ गया मुझे इस्तेमाल किया गया है’
ट्रेलर पर पहला रिएक्शन देते हुए अभिनेता बोले, ‘जैसे ही मैंने ट्रेलर देखा, मैं अंदर तक हिल गया। मुझे तुरंत समझ आ गया कि मुझे जिस काम के लिए शूट कराया गया था, मामला उससे बिल्कुल अलग है। हमें कभी नहीं बताया गया था कि फिल्म में सलमान खान से मिलता-जुलता किरदार बनाकर उसे इस तरह से गलत तरीके से पेश किया जाएगा। ट्रेलर देखते ही मुझे लगा कि मुझे अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया है। मुझे जो बताया गया था और जो बनाया गया, उसमें जमीन-आसमान का फर्क है।’

