लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार का मौसम:पटना, भागलपुर समेत कई जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए कहां-कितनी बारिश हुई? – Bihar Weather Alert Issued For Rain And Lightning In Several Districts Including Patna And Bhagalpur Rainfall

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विमाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में यलो अलर्ट यानी मौसम पर नजर रखने की चेतावनी है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, नवादा, गया समेत आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

दक्षिण-पूर्वी बिहार में भी बारिश का असर

भागलपुर, बांका, जमुई और खगड़िया में येलो अलर्ट दिखाया गया है। इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिलों में लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

कहां कितनी बारिश हुई?

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश अरवल में 111 मिमी दर्ज की गई। इसके बाद गया में 83 मिमी और पूर्णिया में 54 मिमी बारिश हुई। मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अरवल में 111 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं गया में 83 मिमी, पूर्णिया में 54 मिमी, नालंदा में 29.5 मिमी, पश्चिम चंपारण में 20.6 मिमी और मुंगेर में 11 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा सुपौल में 9.8 मिमी, मधेपुरा में छह मिमी, मधुबनी में पांच मिमी, सीवान में चार मिमी, भागलपुर में 4.1 मिमी और पटना में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। कई अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

किस जिले में कितनी गर्मी पड़ी?

मौसम केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक सारण, दरभंगा, अररिया, रोहतास, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और औरंगाबाद में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई। वहीं वैशाली, शेखपुरा, कैमूर और जहानाबाद में मामूली बारिश हुई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। दरभंगा और पूर्वी चंपारण में 34.5 डिग्री, सीवान में 33.9 डिग्री और कैमूर में 33.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान रोहतास और पूर्वी चंपारण में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री, अरवल में 24.8 डिग्री और शेखपुरा में 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल:घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं ममता बनर्जी की भतीजी; आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस – Tmc Supremo Mamata Banerjee Niece Found Hanging In Her Room Suspected Suicide Police Investigating

स्वाइन फ्लू:दिल्ली में एच1एन1 के मामले 3000 पार, डॉक्टर बोले- कोरोना जैसी टेंशन तो कोरोना जैसे उपाय भी जरूरी – Delhi H1n1 Cases Latest News Update Why Corona Like Precautions Is Required To Break The Chain

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए टीम घोषित:हैंड्सकॉम्ब-कोंस्टास को मौका; कप्तान के नाम का क्यों नहीं हुआ एलान? – Australia A Team Announced For India Tour, Matches Full Schedule And Dates And Full Team See Here

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 25 Know Total Earning Of Film That Based On Neem Karoli Baba – Entertainment News: Amar Ujala

हल्द्वानी जनसभा शुद्धिकरण विवाद:सचिवालय कूच के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़े गोदियाल; हरक सिंह की बिगड़ी तबीयत – Congress Protest In Dehradun Haldwani Controversy Ganesh Godiyal Leads Secretariat March Harak Singh Falls Ill

लोकतंत्र सूचकांक में भारत की रैंकिंग गिरी:चिदंबरम ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 1975 के बाद सबसे कम स्कोर कैसे? – India Ranking Democracy Index Falls Chidambaram Targets Modi Government, Asks How Score Lowest Since 1975

Leave a Comment