लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Electricity Crisis:कहीं फुके ट्रांसफॉर्मर तो कई जिलों में गुल रही बिजली; भीषण गर्मी से ओडिशा में जनजीवन बेहाल – Odisha Electricity Crisis Blown Transformers Widespread Power Outages Across Many Districts Intense Heat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओडिशा में भीषण गर्मी अब बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ने लगी है। राज्य के कई जिलों से लगातार बिजली कटौती और पावर आउटेज की शिकायतें सामने आ रही हैं। राज्य सरकार ने माना है कि तेज गर्मी और बिजली की रिकॉर्ड मांग के कारण बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। कई जगह ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं और बिजली उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। हालात को देखते हुए सरकार और बिजली कंपनियां लगातार आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। मौसम विभाग ने भी 28 मई तक राज्य में हीटवेव जारी रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

क्या भीषण गर्मी ने ओडिशा की बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है?

राज्य के उपमुख्यमंत्री केवी सिंह ने कहा कि तेज गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर तेजी से फुंक रहे हैं और बिजली सिस्टम पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर आउटेज के बाद जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की कोशिश कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि राज्य में आधिकारिक रूप से बिजली कटौती नहीं की जा रही है, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण घरों, दुकानों और उद्योगों में बिजली की खपत तेजी से बढ़ी है। एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों के लगातार इस्तेमाल से बिजली नेटवर्क पर दबाव कई गुना बढ़ गया है।

किन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया। औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा संबलपुर, हीराकुंड, तितलागढ़ और बौध में भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। इसी कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है और पावर सप्लाई सिस्टम पर असर दिखाई दे रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिमागी नक्सल पर विवाद:आरएसएस से जुड़ी पत्रिका ने कांग्रेस को घेरा, सोनिया गांधी की एनएसी को लेकर क्या कहा? – Dimagi Naxal Controversy: What Did Rss-linked Magazine Claim About Sonia Gandhi Nac?

मातम में बदली खुशियां:ट्रेन से कटकर बेटे की जान गई तो माता-पिता भी रेल के आगे कूदे, तीन मौतों से सनसनी – Damoh Karaiya Train Accident Family Three Deaths Raksha Bandhan

वाल्मीकि निगम विवाद:मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं – Karnataka Politics B Nagendra Resigns Valmiki Corporation Case

बिलासपुर में बड़ा विमान हादसा टला:लैंडिंग के वक्त फटा टायर, सुरक्षित बचाए गए 37 यात्री और चार क्रू मेंबर – Plane Wheel Bursts During Landing: Plane Drags On Runway, Pilot’s Presence Of Mind Saves 60 Passengers

स्वाइन फ्लू से फेफड़ों को खतरा:बुखार-खांसी के बाद सांस फूलने लगे तो हो जाएं सावधान, ये लोग अधिक खतरे में – Swine Flu Risk To Lungs Alert If You Experience Shortness Of Breath After Fever And Cough

Babita Singh Reporting Film Review In Hindi Featuring Barun Sobti And Nimisha Sajayan Crime Thriller – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment