लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Eetha Controversy: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ पर रिलीज से पहले विवाद, टाइटल को लेकर शुरू हुआ बवाल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Eetha Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ‘स्त्री 2’ के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ में नजर आने वाली हैं. इसके बाद वो काफी चर्चा में आ गई हैं. फिल्म का टीजर वीडियो भी जारी किया जा चुका है, जिसने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली. फिल्म रिलीज से पहले ही छा गई है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन रिलीज से पहले ही ये विवादों में भी आ गई है. फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद हो रहा है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि फिल्म ‘ईठा’ के टीजर रिलीज के बाद नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) ने इसके टाइटल को लेकर सवाल उठाया था, जिसे अब दिवंगत कलाकार के परिवार का भी समर्थन मिला है. फैमिली की ओर से कहा गया है कि जिस फिल्म में उनकी कहानी दिखाई जा रही है. इसमें उनका नाम ही सबसे अहम होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने रचा इतिहास, बना डाला 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

विठाबाई के परिवार ने की ये मांग

टीवी9 मराठी की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीपी के फिल्म और सांस्कृतिक डिपार्टमेंट ने विठाबाई की बायोपिक ‘ईठा’ (Eetha) को लेकर सवाल उठाए हैं. साथ ही पार्टी का मानना है कि विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बन रही इस फिल्म का नाम ‘विठा’ या फिर ‘विठाबाई’ होना चाहिए. पार्टी ने ये भी कहा कि इस नाम से विठाबाई को वो सम्मान मिल सकेगा, जिसकी वो हकदार रहीं.

एनसीपी के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र के अध्यक्ष बाबासाहेब पाटिल की ओर से सवाल किया गया कि लावणी और तमाशा के क्षेत्र में विठाबाई का बड़ा योगदान रहा. इसके बावजूद भी फिल्म काम नाम उनके नाम पर क्यों नहीं है?

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड्स

अब बदला जाएगा ‘ईठा’ का टाइटल?

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये भी बताया जा रहा है कि विठाबाई नारायणगांवकर की फैमिली की ओर से भी फिल्म का टाइटल बदलने की मांग की गई थी. उनके बेटे कैलाश और राजेश के साथ पोते ने ‘ईठा’ नाम पर नाराजगी जताई है. परिवार चाहता है कि फिल्म का नाम बदला जाए. हालांकि, मामले को लेकर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पहले भी विवादों में फंस चुके लक्ष्मण उतेकर

गौरतलब है कि डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर कोई पहली बार विवादों में नहीं आए हैं. इसके पहले भी वो विवादों में रह चुके हैं. वो पिछली रिलीज ‘छावा’ को लेकर भी काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रहे थे. इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज को लोकल डांस फॉर्म लेजिम करते हुए दिखाया था, जिस पर काफी बवाल मचा था. इसके बाद इस सीन को हटा दिया गया था. अब श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर विवादों में आ गए हैं.

बहरहाल, अगर फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे इसी साल 28 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणदीप हुड्डा और जीशान अयुब जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘गोविंदा के कई अफेयर्स रहे’, शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोलीं- प्यार में सब सहना पड़ता है

‘अगली कहानी जल्दी सुनाओ…’, धनुष और कृति सेनन ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश, दिया अगली फिल्म का हिंट!

Welcome 3 vs Cocktail 2 Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर की बंपर कमाई, ‘कॉकटेल 2’ भी नहीं थमी, जानें संडे कलेक्शन

'मिर्जापुर' से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर तक', ये हैं पंकज त्रिपाठी की 7 बेहतरीन फिल्में और सीरीज, ओटीटी पर करें एंजॉय

Welcome To The Jungle BO Day 3: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने संडे को लूट लिया बॉक्स ऑफिस, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, ये रिकॉर्ड भी बनाया

Cocktail 2 BO Collection Day 10: ‘वेलकम टू द जंगल’ के आगे ‘कॉकटेल 2’ ने दूसरे संडे भी काटा बवाल, कर डाली शानदार कमाई, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड

Leave a Comment