लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

E20 Business: मोटी कमाई का नया फॉर्मूला, कम निवेश में शुरू करें इथेनॉल से जुड़े ये 3 दमदार बिजनेस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Ethanol Business Ideas: भारत में ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ईंधन की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच इथेनॉल एक ऐसा सेक्टर बनकर उभर रहा है, इसके जरिए आने वाले समय में जबरदस्त कमाई की संभावनाएं देखने को मिल रही है. सरकार की इथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी के तहत पेट्रोल में इथेनॉल मिलकर ने सिर्फ बढ़ती प्रदूषण को कम किया जा रहा है, बल्कि इस इंडस्ट्री में निवेश और बिजनेस के नए अवसर भी लगातार बढ़ रहे हैं.

एक्सपर्टों के मुताबिक, देश 20% इथेनॉल यानी ई20 मिश्रण की ओर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसकी मांग और तेजी से बढ़ने वाली है. यही वजह है कि यह सिर्फ बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे और मीडियम निवेशक भी इससे जुड़कर काफी अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं. आइए जानते हैं इथेनॉल से जुड़े तीन दमदार बिजनेस आइडियाज के बारे में विस्तार से….

1. इथेनॉल उत्पादन प्लांट (Ethanol Production Plant)

  • इथेनॉल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाना आज के दौर में सबसे बड़ा और मुनाफे वाला बिजनेस माना जा रहा है.अगर आपके पास अच्छा निवेश है, तो यह एक मजबूत बिजनेस साबित हो सकता है.
  • इथेनॉल अब सिर्फ गन्ने से नहीं, बल्कि मक्का, टूटे चावल और कृषि अवशेषों जैसे पराली, बांस से भी तैयार किया जा रहा है, जिसे 2G इथेनॉल कहा जाता है.
  • सरकार का लक्ष्य पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E20) मिलाना है, जिससे इस उत्पाद की डिमांड आने वाले समय में हमेशा बनी रहेगी.

NCR में बसेंगे 4 नए शहर, 5 साल में खर्च होंगे 5000 करोड़, क्या है ‘नमो सिटीज’ का मास्टरप्लान

2. बायोमास सप्लाई चेन बिजनेस (Biomass Supply Chain)

  • इथेनॉल उत्पादन के लिए बड़े पैमाने पर कृषि अवशेष (कच्चे माल) की जरूरत होती है. ऐसे में आप किसानों और इथेनॉल प्लांट्स के बीच सप्लाई चेन का काम शुरू कर सकते हैं.
  • इस बिजनेस में आप किसानों से पराली, गन्ने की खोई, मक्का या खराब अनाज इकट्ठा करके प्रोसेस कर सकते हैं और इथेनॉल कंपनियों को सप्लाई भी कर सकते हैं.
  • यह बिजनेस कम निवेश में शुरू हो सकता है और यह पर्यावरण कोभी नुकसान से बचाने में यहां भूमिका निभाता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है इसमें लगातार ग्रोथ होने की संभावना रहती है.

3. फ्लेक्स-फ्यूल कन्वर्जन किट बिजनेस (Flex-Fuel Conversion Kits)

  • आने वाले समय में कारें और बाइक्स पूरी तरह 100% इथेनॉल (E100) या फ्लेक्स-फ्यूल पर चलने लगेंगी. ऐसे में पुराने पेट्रोल गाड़ियों को भी अपग्रेड करने की जरूरत पड़ेगी.
  • ऐसे में आप फ्लेक्स-फ्यूल कन्वर्जन किट की डीलरशिप या अपनी वर्कशॉप शूर कर सकते हैं.
  • जैसे हले CNG किट का ट्रेंड बढ़ा था, वैसे ही अब आने वाले समय में लोग इथेनॉल किट का इस्तेमाल तेजी से करेंगे, क्योंकि इथेनॉल पेट्रोल से काफी सस्ता है.

अडानी ग्रुप के 2 भारतीय एयरपोर्ट बने दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डे, विदेशी दिग्गजों को पछाड़ा, जानें नाम

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment