Ducati (डुकाटी) ने भारत में अपनी कुछ मोटरसाइकिलों की कीमतों में बदलाव का एलान किया है। नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू होंगी और देशभर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप नेटवर्क पर प्रभावी होंगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन मॉडलों और वेरिएंट्स पर इसका असर पड़ेगा।
कीमतें बढ़ाने की वजह क्या है?
कंपनी ने इस फैसले के पीछे बढ़ती परिचालन लागत और महंगाई के दबाव को प्रमुख कारण बताया है।
डुकाटी का कहना है कि यह कदम प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी स्थिति बनाए रखते हुए उठाया जा रहा है।
कंपनी ने यह भी साफ नहीं किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी कितने प्रतिशत तक होगी।