लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Donald Trump:ट्रंप बोले- सख्त शख्सियत वाले महान नेता हैं पीएम मोदी; शहबाज-मुनीर की जोड़ी को लेकर क्या कहा? – Donald Trump Calls Pm Modi Great Leader And Tough Cookie Personality What About Shehbaz Sharif Asim Munir Duo

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता और बहुत मजबूत व्यक्तित्व वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 12 वर्षों से अधिक समय से सत्ता में हैं और बेहद मजबूती के साथ नेतृत्व कर रहे हैं।

एक्सियोस को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन नेताओं में शामिल बताया, जिन्हें वह शक्ति, प्रभाव और फैसलों को लागू करने की क्षमता के लिहाज से सबसे अधिक पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: Bangladesh: भगवान राम की प्रतिमा पर जूता फेंककर किया अपमान, भड़के हिंदुओं ने ढाका में निकाला मशाल जुलूस

पीएम मोदी की तारीफ में क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि पीएम मोदी बहुत अच्छे हैं। भारत ने हाल में काफी अच्छे आंकड़े पेश किए हैं। वह युद्धों से दूर रहते हैं, जो समझदारी है। भारत की आबादी 1.5 अरब है। वास्तव में भारत सबसे बड़ा है। और पीएम मोदी एक महान नेता हैं।” उन्होंने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ बड़ा व्यापारिक संबंध है। ट्रंप ने कहा कि पहले भारत अमेरिका का फायदा उठाता था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच निष्पक्ष व्यापार हो रहा है।

उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब यह निष्पक्ष व्यापार है। पहले वे वास्तव में हमारा काफी फायदा उठाते थे। मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं देता। हमारे पास ऐसे राजनेता थे जिन्होंने ऐसा होने दिया। लेकिन अब हम उनके साथ काफी व्यापार कर रहे हैं।” ट्रंप ने कहा, “वे इससे बहुत खुश नहीं हैं, क्योंकि पहले उन्हें ज्यादा फायदा होता था। फिर भी मोदी शानदार हैं।”

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को लेकर क्या कहा? 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भी तारीफ करते हुए उन्हें प्रभावशाली और आत्मविश्वास से भरपूर नेता बताया। उन्होंने कहा, “अगर आप इन दोनों में से किसी पर फिल्म बनाना चाहें, तो हॉलीवुड में आपको उनके जैसा व्यक्ति नहीं मिलेगा।” पीएम मोदी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, “मोदी बिल्कुल अलग तरह के नेता हैं। उन्हें बहुत सम्मान मिलता है। मैं असली मोदी को जानता हूं। वह बेहद मजबूत और सख्त व्यक्तित्व वाले शख्स हैं। हाल के समय में मुझे उन्हें और करीब से जानने का अवसर मिला।”

ट्रंप और पीएम मोदी ने बुधवार को फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात की थी। यह बैठक ऐसे समय हुई जब पिछले एक वर्ष के दौरान दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वर्षों के दौरान भारत में कई नेताओं को आते-जाते देखा है।

ये भी पढ़ें: Hormuz: समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के नए नियम, 48 घंटे पहले आवेदन जरूरी

पीएम मोदी 12 साल से ज्यादा समय से अपने पद पर बने हुए हैं : ट्रंप

उन्होंने कहा, “कोई छह महीने रहता था, कोई एक साल। फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी आए और अब 12 साल से ज्यादा समय से पद पर बने हुए हैं। वह बेहद मजबूत नेता हैं। उनके काम करने के तरीके में एक अलग तरह का संतुलन और शांति दिखाई देती है, लेकिन वास्तव में वह शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं। वह बहुत मजबूत नेता हैं।” साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें वे भी पसंद हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई:जेलेंस्की हुए खुश, भारत का आभार जताते हुए क्या बोले? – President Extends Greetings Ukraine’s Independence Day Zelenskyy What Did Say While Expressing Gratitude India

यूएस ओपन में फिर गूंजा रोजर फेडरर का नाम:एंडी रॉडिक के खिलाफ दिखा पुराना जादू; बैकहैंड ने फैंस को किया भावुक – Roger Federer Turns Back The Clock, Beats Andy Roddick In Emotional Us Open Return

अतीक के बेटे अबान की मौत पर नया खुलासा:130 Km रफ्तार, दस फीट उछली, फिर दाएं पहिये पर गिरी कार; ये सवाल बाकी – Atiq Ahmed Son Death Aban Car Speeding Along Highway At 130 Km Car Landed On Its Right Wheel

आतंकी पन्नू को फिर मिली जान से मारने की धमकी:एफबीआई और कनाडाई पुलिस ने किया सतर्क, यात्रा को लेकर कही यह बात – Terrorist Pannun Receives Death Threat Fbi And Canadian Police Issue Alert What Was Said Regarding Travel

सुबह 3 बजे सिनेमाघर पहुंचे दर्शक, डीजे के साथ ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का मनाया जश्न; क्या फिल्म देखकर हुए निराश? – Toxic Release Yash Fans Celebrate Film As Festival Reached To Cinema In Early Morning

‘चोली के पीछे..’ ने लगा दिया था ठप्पा, महिला समानता दिवस पर इला अरुण ने की मन की बात; बोलीं- समाज से दबती नहीं – Ila Arun Talks About Feminism And Place Of Women In Industry In A Exclusive Interview On Womens Equality Day

Leave a Comment