लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Donald Trump:ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ में खोले राज, बोइंग के 200 से ज्यादा विमान सौदे का भी किया जिक्र – Donald Trump Praises Xi Jinping, Highlights Major Boeing Trade Deal Amid Us-china Economic Ties

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शी जिनपिंग को ‘इंक्रेडिबल व्यक्ति’ बताते हुए दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापारिक संबंधों का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिका और चीन के बीच कई बड़े व्यापारिक समझौते हुए, जिनसे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा मिला।

बोइंग विमान सौदे का खास जिक्र

ट्रंप ने विशेष रूप से अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग (Boeing) के साथ हुए बड़े सौदे का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि विमान निर्माता कंपनी बोइंग को चीन से करीब 200 विमानों का बड़ा ऑर्डर मिलने जा रहा है, जो आगे चलकर 750 विमानों तक बढ़ सकता है।

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह समझौता इस सप्ताह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक के दौरान तय हुआ था। यदि यह डील आगे बढ़ती है, तो यह लगभग एक दशक बाद चीन के साथ बोइंग की सबसे बड़ी बिक्री होगी। हालांकि व्हाइट हाउस ने अभी तक इस सौदे की कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है और बोइंग कंपनी की ओर से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बताया गया कि बोइंग के सीईओ केली ऑर्टबर्ग भी इस यात्रा में ट्रंप के साथ चीन गए थे, जहां कई अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी अपने उत्पादों और सेवाओं के लिए संभावित अवसर तलाश रहे थे।

ट्रंप ने यह भी कहा कि इस डील से जनरल इलेक्ट्रिक को भी फायदा होगा, क्योंकि कंपनी 400 से 450 विमान इंजनों की आपूर्ति कर सकती है। हालांकि जनरल इलेक्ट्रिक की ओर से इस पर तत्काल कोई बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि बोइंग पिछले कुछ वर्षों से उत्पादन, गुणवत्ता संबंधी समस्याओं और वित्तीय दबावों के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है। 2024 की शुरुआत में एक 737 मैक्स विमान की उड़ान के दौरान उसका एक पैनल (डोर प्लग) उड़ने की घटना के बाद कंपनी की निर्माण प्रक्रिया पर फिर सवाल उठे थे। इसके अलावा, अमेरिकी न्याय विभाग ने बोइंग से जुड़े दो घातक 737 मैक्स हादसों की जांच को भी फिर से खोला था, हालांकि बाद में कंपनी ने समझौते के तहत 1.1 अरब डॉलर के जुर्माने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सुरक्षा सुधारों पर सहमति जताई थी। इसी दौरान वाशिंगटन राज्य में 737 मैक्स के उत्पादन से जुड़े कर्मचारियों की आठ हफ्ते की हड़ताल ने भी कंपनी की आपूर्ति और वित्तीय स्थिति को प्रभावित किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘पुरानी बातों को पीछे छोड़ें’:पेजेश्कियान ने यूएई के साथ रिश्ते सुधारने पर दिया जोर; भारत की क्या भूमिका रही? – Iran Pezeshkian Pushes To Improve Uae Ties Leave Past Behind Says What Role Did India Play

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:छठे वीकएंड पर ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया चमत्कार, जानें ‘मिर्जापुर द मूवी’ का हाल – Hanuman Ansh Box Office Collection Day 38 Know Total Earning Of Mirzapur The Movie Earning

बंगाल की नंदीग्राम और रेजिनगर सीट पर उपचुनाव:टीएमसी ने किसे बनाया उम्मीदवार? कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी – Tmc-names-sanchita-pradhan-rabiul-alam-chowdhury-for-nandigram-rejinagar-bypolls

फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं वीडियो:तीन मिनट में छात्र को पहुंचाया परीक्षा सेंटर, दिल्ली पुलिस ने जीता दिल – North Avenue Sho Escorted Upsc Aspirant To Exam Center Three Minutes Before Exam

भारत बनाम वेस्टइंडीज:वनडे टीम में राहुल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पंत और जुरेल में से किसे मिलेगा मौका? – Kl Rahul Is In Line To Be Named India’s Vice-captain For The Odi Series Against West Indies Know All Details

Ind W Vs Sl W Live Score:भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी का लिया फैसला – Indw Vs Slw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Final India Vs Sri Lanka Women Match Scorecard Updates

Leave a Comment