लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dewas:पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, दो मजदूरों की हुई मौत और कई घायल, धमाके से दहल उठा इलाका – Dewas Firecracker Factory Blast At Tonkkala Ab Road Many Workers Injured And Dead

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के देवास स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरूवार सुबह  भीषण विस्फोट हुआ। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। यह हादसा देवास के एबी रोड स्थित टोंककला में चलने वाली एक पटाखा फैक्टरी में हुआ। 

फैक्टरी में काम कर रहे थे कई मजदूर

देवास कलेक्टर ऋतु राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विस्फोटकी वजह की जांच हो रही है। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग कैसे लगी इसकी भी जांच हो रही है। 

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद सभी घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्टरी से ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग

मौके पर पहुंची दमकल और प्रशासन की टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 8 से 10 फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अयोध्या:एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, 28 लोग थे सवार – Ayodhya: Horrific Accident On Nh-27; Dcm Truck Rams Into Tractor-trolley From Behind.

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी डील:क्रिटिकल मिनरल्स-सप्लाई चेन पर मिलकर करेंगे काम; क्यों है यह अहम? – G20 Meeting India Us Deal Critical Minerals Supply Chain Cooperation Agreement

‘आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं’:एससीओ देशों के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा गया; ईरान के साथ खड़े हुए? – ‘double Standards’ In Fight Against Terrorism ‘unacceptable’: Sco Declaration

सुरों से सरहद पार:सीमा ने पहुंचाया शांति का संदेश, मंदिर में भजन गाने से शुरुआत; साहित्य अकादमी से सम्मानित – Transcending Borders Through Melody: Seema Conveys A Message Of Peace

पश्चिम बंगाल:महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश; क्या है वजह? – Cal Hc Orders Two Bengal Police Personnel To Accompany Mahua Moitra During Constituency Visits

दिल्ली:आज संभलकर निकलें, 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन – Traffic Affected On More Than 35 Major Roads In Delhi Due To Rehearsal For Brics Summit Advisory Issued

Leave a Comment