लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi:आज से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, Blo घर जाकर करेंगे सत्यापन, अक्तूबर में प्रकाशित होगी अंतिम सूची – Special Revision Of Voter List Begins Today Blos Will Go Door To Door To Verify In Delhi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके तहत 13,033 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।  यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि वर्तमान में दिल्ली में कुल 1.45 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 77.11 लाख पुरुष, 67.98 लाख महिला और 1,024 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 76,155 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 3,29,130 युवा मतदाता हैं, जबकि 100 वर्ष से अधिक आयु के 192 मतदाता सूची में दर्ज हैं। सीईओ ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) की दो प्रतियां दी जाएंगी। एक प्रति मतदाता अपने पास रसीद के रूप में रखेगा, जबकि दूसरी भरकर बीएलओ को लौटानी होगी। मतदाता चाहें तो यह विवरण ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

सीईओ ने कहा कि यदि किसी घर पर ताला मिला तो संबंधित बीएलओ वहां कम से कम तीन बार जाएगा, ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए। डोर-टू-डोर सर्वे 29 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।अशोक कुमार ने कहा कि हाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जिन लोगों के मकान ध्वस्त हुए हैं, उनके मतदाता पंजीकरण से जुड़े मामलों को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया जाएगा। दिल्ली में सात लोकसभा और 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 13,033 मतदान केंद्र हैं। विशेष पुनरीक्षण के बाद 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता और राजनीतिक दल दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनका निस्तारण 3 अक्तूबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्तूबर को प्रकाशित होगी।

एसआईआर का कार्यक्रम

30 जून : घर-घर सत्यापन अभियान शुरू

29 जुलाई : सर्वे पूरा होगा

5 अगस्त : प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित

5 अगस्त-4 सितंबर : दावे और आपत्तियां

3 अक्तूबर : दावों व आपत्तियों का निस्तारण

7 अक्तूबर : अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिलेगी राहत:453 टन प्याज लेकर नासिक से दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस, जानिए किफायती दर पर कहां होगी बिक्री – ‘kanda Express’ With 453 Tonnes Of Onion From Nashik Reaches Delhi To Help Cool Prices

इमरान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता:पूर्व कप्तान के बेटों ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- मारने के किए जा रहे प्रयास – Former Pakistan Captain Imran Khan’s Sons Sulaiman And Kasim Expressed Fears For Their Father’s Safety

इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या:युवती ने खुद खोला था दरवाजा, आकिब ने इसलिए मार डाला; चैट में सामने आया ये कारण – Social Media Influencer Muskan Murder Young Woman Had Opened The Door Herself Boyfriend Aaqib Killed Her

अहमदाबाद:मलाला यूसुफजई की किताब पढ़ने के दौरान हमला, तीन लोग गिरफ्तार; जानिए क्या है पूरा मामला – Group Attacks Malala Book Reading In Ahmedabad; Three Arrested, Freedom Of Expression Questioned?

पंजाब में बढ़ी सियासी हलचल:सुखबीर बादल और सीआर पाटिल की मुलाकात, अकाली-भाजपा गठजोड़ से बदलेगा गणित? – Political Activity Intensifies In Punjab Sukhbir Badal Meets Cr Patil

नेपाल पुलिस ने फिर जारी किया अलर्ट:तिब्बत में बांध टूटने की सूचना, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील – Nepal Police Issues Fresh Alert: Reports Of A Dam Collapse In Tibet; People Urged To Move To Safe Locations.

Leave a Comment