लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Decision On Rahul Gandhi’s Personal Appearance Today – Jabalpur News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में बुधवार का दिन अहम माना जा रहा है। भोपाल की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन और व्यक्तिगत उपस्थिति के आदेश को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले में उनकी ओर से व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की मांग की गई है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने इस आवेदन पर सुनवाई के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया है।

यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि परिवाद से जुड़ा है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2018 में झाबुआ में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स प्रकरण का उल्लेख करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम लिया था। परिवाद के अनुसार इस कथित बयान से उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। परिवाद पर सुनवाई के बाद भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के लिए समन जारी किए थे। इसी आदेश को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें- क्रूज हादसा: पर्यटन विभाग के सचिव-एमडी के बयान दर्ज, न्यायिक आयोग के सामने साढ़े चार घंटे तक रखी जानकारी

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से एक आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि मामले की अगली सुनवाई 25 जून को एमपी-एमएलए कोर्ट में निर्धारित है। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकॉर्ड भी हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने आवेदन पर विचार करते हुए इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।

अब सभी की नजरें हाईकोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि राहुल गांधी को निचली अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से अंतरिम राहत मिलती है या नहीं। मामले का राजनीतिक और कानूनी दोनों दृष्टि से महत्व माना जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महंगा हुआ चावल:दाम में 15 फीसदी उछाल, निर्यात ने फिर भी पकड़ी रफ्तार; दाल खरीद के लिए खुलेंगे 500 केंद्र – Rice-prices-rise-export-reaches-three-year-high-500-pulses-procurement-centres

संक्रामक रोगों की जांच का नेटवर्क होगा मजबूत:कितना खर्च करेगी सरकार, खुलेंगी नई लैब; किन इलाकों पर फोकस? – Infectious Disease Testing Network 732 Crore New Labs India

अगले महीने अमेरिकी दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल:जी20 बैठक में होंगे शामिल, यात्रा पर क्यों टिकी नजरें? – Piyush-goyal-us-visit-g20-trade-ministers-meeting-india-us-trade-deal

आज के दिन:युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा – 27 August 2026 Major Event

बैंकिंग में डिजिटल फ्रॉड रोकने की तैयारी:जल्द लागू होगा नया तंत्र, धोखाधड़ी की होगी पहचान; कैसे करेगा काम? – Banking Digital Fraud Ai Model Digital Payments Intelligence Platform

सर्वे:दूसरी छमाही में रियल एस्टेट-आईटी में बंपर नौकरियों के आसार, एफएमसीजी दूसरे स्थान पर; कहां ज्यादा मौका? – Survey Second Half Real Estate It Bumper Jobs Fmcg Second Place

Leave a Comment