राजकुमार राव जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ में वह सौरव गांगुली का रोल निभाएंगे। आज मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। इसमें राजकुमार राव, सौरव के सबसे यादगार पल को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं।