IPL 2026 GT vs CSK, Chennai Super Kings Eliminated: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराकर लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला जीता. वहीं हारने वाली चेन्नई प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो गई. यह चेन्नई की रनों से लिहाज से टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी हार रही. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बोर्ड पर लगाए. फिर चेज करते हुए चेन्नई सिर्फ 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई.
गुजरात को जीत दिलाने में साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने अहम योगदान दिया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम के लिए सुदर्शन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के लगाकर 84 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.
इसके अलावा शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन और बटलर ने 27 गेंदों में 57 रन स्कोर किए. फिर गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए.
चेज में फुस्स हुए चेन्नई के बल्लेबाज
चेज करते हुए चेन्नई के बल्लेबाज पूरी तरह से फुस्स नजर आए. टीम के लिए शिवम दुबे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर 47 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी.
दुबे के अलावा टीम के लिए मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 16 रन, कार्तिक शर्मा ने 19 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 08 रन, नूर अहमद ने 01 रन और मुकेश चौधरी ने 02* रन बनाए. इसके अलावा संजू सैमसन, उर्विल पटेल और स्पेनसर जॉन्सन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
प्लेऑफ के लिए 4 टीमों में बची जंग
चेन्नई के एलिमिनेट हो जाने के बाद प्लेऑफ के लिए 4 टीमों के बीच जंग बची है. इन टीमों में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिरी स्लॉट के लिए कौन सी टीम क्वालीफाई कर पाती है.
यह भी पढ़ें: चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास ‘दोहरा शतक’, लंबा छक्का लगाकर किया कमाल
शुभमन गिल ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास, टी20 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके


