लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ceasefire:यूएस-ईरान युद्धविराम के पीछे Pak नहीं असली खिलाड़ी चीन निकला, ट्रंप ने भी हिचकिचा कर मान ही लिया – Iran Us War China Role In Ceasefire Donald Trump Confirms Not Pakistan Real Player Behind Truce Veto Power

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एक विनाशकारी युद्ध की ओर बढ़ता दिख रहा अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अचानक दो सप्ताह के युद्धविराम में बदल गया। एक ओर अमेरिका ने इस समझौते का श्रेय पाकिस्तान को दिया। 

वहीं, एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ केवल बिचौलिये की भूमिका निभाई है। ईरान को युद्धविराम के लिए मनाने में चीन ही असली खिलाड़ी बनकर उभरा है। ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार चीन ने तेहरान को अमेरिका के साथ युद्धविराम की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। 

ये भी पढ़ें: सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद किया खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी आखिरकार मान ही लिया कि चीन ने ही तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने में मदद की थी। एएफपी ने बातचीत में जब अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा कि क्या तेहरान को युद्धविराम पर बातचीत करने के लिए राजी करने में चीन की भूमिका थी, तो उन्होंने समाचार एजेंसी से कहा, “मुझे हां सुनाई दिया।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समझौता नहीं हुआ तो एक पूरी सभ्यता आज रात मर जाएगी। हालांकि, हमलों की डेडलाइन खत्म होने से महज 90 मिनट पहले ट्रंप ने अपने फैसले पर पलटी मारकर युद्धविराम का एलान कर दिया। 

पर्दे के पीछे का असली खिलाड़ी

एक महीने तक चले इस युद्ध के दौरान चीन खुलकर ईरान के समर्थन में उतरा। हालांकि, चीन की ओर से इस मामले पर बयानबाजी से ज्यादा कूटनीतिक रणनीति पर मेहनत की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जिस पाकिस्तान को युद्धविराम का श्रेय दे रहे हैं, उसने खुद इस महीने की शुरुआत में चीन से समर्थन मांगने के लिए संपर्क किया था।

दिखाई वीटो पावर की ताकत

एपी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीन ने ही पाकिस्तान, तुर्किए और मिस्र जैसे मध्यस्थों के साथ मिलकर ईरान युद्ध को खत्म करने की रणनीति बनाई। इतना ही नहीं, युद्धविराम की घोषणा से कुछ घंटे पहले चीन और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए बल प्रयोग को अधिकृत करने के प्रस्ताव को वीटो कर दिया। 

चीन की ओर से युद्धविराम में अपनी भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ को लेकर अपनी ही पीठ थपथपाने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान-US के बीच युद्धविराम: क्या ट्रंप के हमले का आदेश होता युद्ध अपराध, कार्रवाई के डर से रुके राष्ट्रपति?

पाकिस्तान की भूमिका पर सवालिया निशान

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के एक पोस्ट पर भी सवाल खड़े होने से युद्धविराम में उनकी भूमिका पर संशय बन गया है। इस पोस्ट में उन्होंने ट्रंप से सैन्य कार्रवाई की समय सीमा को दो सप्ताह के लिए टालने का अनुरोध किया था। इस ट्वीट की शुरुआती लाइनों में “ड्राफ्ट – पाकिस्तान के पीएम का एक्स पर संदेश” लिखा हुआ था। इससे शक गहराया कि यह संदेश किसी बाहरी देश द्वारा लिखा गया हो सकता है।

संबंधित वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात – Clash In Two Group Over Blocking Ambedkar Procession In Kasganj

प्रफुल्ल हिंगे की कहानी:ipl डेब्यू पर बेटे की सफलता से भावुक हुए पिता, मैकग्रा कनेक्शन ने निभाई अहम भूमिका – Rr Vs Srh: Prafull Hinge Ipl Debut Story Father Gets Emotional Mcgrath Connection Plays Key Role In Success

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत, 30 लोग घायल – Alwar News: 3 Dead Including Woman And Child And 30 Injured In Bus-truck Collision On Delhi-mumbai Expressway

शेन वॉर्न की मौत के चार साल बाद बड़ा खुलासा:बेटे का दावा, बोले- कोविड के टीके के कारण हुई महान स्पिनर की मौत – Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing To Covid Vaccine Sparks Debate

Photos:सोशल मीडिया पर क्यों छाईं काव्या मारन? मुस्कान ने लूटी महफिल; मिस्ट्री गर्ल्स की भी वायरल हुई तस्वीरें – Ipl 2026: Kavya Maran Goes Viral After Srh Win, Her Joy Lights Up Social Media; Ipl Mystery Girls

Noida Workers Protest:2026 में यूपी समेत 12 राज्यों ने बढ़ाया फैक्टरी कर्मियों का न्यूनतम वेतन; अब कहां-कितना – Noida Workers Protest Factory Industry Workers Know Minimum Wages In Various States Revised 2026 Up Mp Gujarat

Leave a Comment