CBSE Result 2026 Soon : सीबीएई बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के लाखों बच्चों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजों को घोषित करने की तैयारी में जोर-शोर से जुटा है. बताया जा रहा है कि बोर्ड इस महीने के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में 43 लाख से अधिक बच्चों के नतीजे घोषित कर सकता है. हालांकि रिजल्ट की तारीख से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.
कब हुई परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से शुरू हुई और ये मिड अप्रैल तक चली। 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक और 12वीं की 9 अप्रैल 2026 तक खत्म हुई। इस परीक्षा में बैठे बच्चों को अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट इस महीने के अंत तक या मिड मई तक आने की उम्मीद है।
कितने बच्चों ने दी है परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बार 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 25 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए 18.5 लाख बच्चे रजिस्टर्ड हैं। इस बार 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 के बीच बोर्ड परीक्षा में बैठे करीब 43 लाख से अधिक बच्चोंं को अपने नतीजों को बेसब्री से इंतजार है।
सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में कराई थी. कॉपियों के इवैल्यूएशन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब मार्क्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है. कॉपियों की चेकिंग पूरी होने और मार्क्स वेबसाइट्स पर अपलोड किए जाने के बाद बोर्ड अपने बच्चों के नतीजे जल्द से जल्द जारी करने में जुट जाएगा। जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी, इसके कुछ देर बाद सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। इसके बार इस बार परीक्षा में बैठे बच्चे अपने एग्जाम रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी के जरिए मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा बच्चों की मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग ऐप पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी.
कहां देख सकेंगे अपना रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड यानी मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए वेबसाइट के होमपेज पर नजर आ रहे ‘Result’ लिंक पर क्लिक कर मांगी गई डिटेल जैसे रोल नंबर, रोल कोड, स्कूल आईडी भरना होगा. इसके बाद व्यू रिजल्ट या सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते हीं आपकी मार्कशीट यानी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
Author
आर्टिकल की समाप्ति


