लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cbse पर राहुल का आरोप:कहा-मोबाइल फोन से जांची गईं कॉपियां; मूल्यांकन में हुआ बड़ा खेल, पीएम मोदी को भी घेरा – Rahul Gandhi Alleges Cbse Answer Sheets Scanned Using Mobile Phones Calls It Fraud

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों में जानबूझकर बदलाव किए गए, जिसके बाद कॉपियों को मोबाइल फोन से स्कैन किया गया।

टेंडर की शर्तों में बड़ा बदलाव


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सीबीएसई के मई 2025 के टेंडर में उत्तर पुस्तिकाओं को ऑटोमैटिक रोबोटिक स्कैनर से स्कैन करने की शर्त थी। कॉपियों की स्पाइन सुरक्षित रखने और न्यूनतम 300 डीपीआई पर स्कैनिंग का नियम था। अगस्त में दोबारा जारी हुए टेंडर से इन शर्तों को चुपचाप हटा दिया गया। स्कैनर की परिभाषा सामान्य कर दी गई और रेजोल्यूशन घटाकर 200 डीपीआई कर दिया गया।’

मोबाइल से स्कैनिंग में हुआ बड़ा फ्रॉड- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कोएम्प्ट नाम की कंपनी ने उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। इसके कारण कॉपियां धुंधली हो गईं, कई पन्ने गायब हो गए और कुछ किताबें तो स्कैन ही नहीं हुईं। राहुल गांधी ने इसे मानवीय भूल मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह सब एक चुनिंदा वेंडर को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। उन्होंने इसे सीधा ‘फ्रॉड’ करार देते हुए कहा कि गलत मूल्यांकन का शिकार हर वो बच्चा हुआ है जिसने परीक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें: ‘आतंकवादियों के चेहरे दिखाओ!’: CBSE छात्र वेदांत से मिले राहुल गांधी, कथित सोरोस-पाकिस्तान कनेक्शन पर कसा तंज

पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री पर निशाना

राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास सुबह आम पर बात करने का समय था, लेकिन उन 18.5 लाख बच्चों के लिए समय नहीं है जिनकी कॉपियां मोबाइल से स्कैन की गईं। दूसरी तरफ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सीबीएसई और नीट के छात्र सरकार की नाकामियों का शिकार हो रहे हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि आवाज उठाने वाले छात्रों की बात सुनने के बजाय उन्हें डीप स्टेट एजेंट और पाकिस्तानी बताया जा रहा है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तारिक रहमान के भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार:क्या ब्रिक्स से दूरी बनाएगा बांग्लादेश, विदेश मंत्री ने क्या कहा? – Suspense Remains Tariq Rahman India Visit Will Bangladesh Distance From Brics What Did Foreign Minister Say

‘जेल से छूटा तो शुगर डैडी को भी मार दूंगा’:असम में पत्नी का सिर काटने वाले पति ने कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं – If I Get Out Of Jail,i’ll Kill The Sugar Daddy Too Husband Who Beheaded Wife In Assam Says He Has No Regret

यूपीईएसएससी वैकेंसी 2026:यूपी में निकलीं सहायक प्रोफेसर की 1936 नौकरियां; क्या है योग्यता और कैसे करें आवेदन? – Up Assistant Professor Recruitment 2026: Applications Open For 1,936 Posts

गरबा पर घमासान:अमृता फडणवीस बोलीं- मुस्लिम आए तो गलत नहीं; राणे के बयान से क्यों बढ़ा विवाद? – Amruta Fadnavis Nitesh Rane Garba Muslim Entry Row

खाकी नूं चढ़या चुनावां दा चस्का:बड़े अफसरों से लेकर खेल जगत के चेहरों तक; वर्दी के बाद पकड़ी सियासत की राह – Punjab Politics From Top Police Officers To Sports Stars, Many Turn To Politics After Uniform

बीम हटा और इमारत गिरी:दो दुकानों को एक करने के लिए बनाया जा रहा था हॉल; दिल्ली के पीजी हादसे पर नया खुलासा – Delhi Pg Building Collapse Removing Beam To Merge Two Shops Into Hall Led To Tragedy

Leave a Comment