लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Carry On Jatta 4 BO Collection Day 4: पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लों की पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से टक्कर मिलने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने कमाई में अच्छी तेजी भी दिखाई थी. चलिए यहां जानते हैं मोस्ट पॉपुलर ‘कैरी ऑन जट्टा’ फ्रेंचाइजी की इस चौथी फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों छाप रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो गिप्पी ग्रेवाल की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.90 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसने तेजी दिखाते हुए 2.50 करोड़ कमाए और तीसरे दिन तो इसने सबसे ज्यादा 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वीकडेज में एंट्री करने के साथ ही इसकी कमाई भी मंदी हुई है. वैसे हर फिल्म की कमाई में वीकडेज में गिरावट आती ही है. लेकिन फिर भी इसने मंडे को ठीक कलेक्शन किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 1.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसका चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 9.20 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 4: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन ‘भूत बंगला’ से ‘कॉकटेल 2’ को चटाई धूल, बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड

कैरी ऑन जट्टा 4′ बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ पॉलीवुड में 2026 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है. इसने रिलीज के तीन दिनों में ही ‘व्याह करतारे दा’ (4.55 करोड़) और ‘बम्बुकाट 2’ (6.18 करोड़) की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. अब इसके निशाने पर इश्कां दे लेखे है जिसकी लाइफटाइम कमाई 11.89 करोड़ रुपये है. ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने चार दिनों में 9.20 करोड़ कमा लिए हैं और 2.69 करोड़ और कमाते ही ये साल की दूसरी सबसे बड़ी पंजाबी फिल्म बन जाएगी.

ये हैं साल 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्में (नेट कलेक्शन)

  • रब्ब दा रेडियो 3: 12.57 करोड़
  • इश्क़ां दे लेखे: 11.89 करोड़
  • कैरी ऑन जट्टा 4: 9.20 करोड़ (चार दिन के आंकड़े)
  • बंबूकाट 2: 6.18 करोड़
  • व्याह करतारे दा: 4.55 करोड़

कैरी ऑन जट्टा 4′ ने कितना वसूला चार दिन में बजट?
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसने चार दिन में 9 करोड़ से ज्यादा कमाई लिए हैं. ऐसे में इसने अपना 46 फीसदी बजट वसूल कर लिया है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अब वीकडेज में अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Collection Day 11: ‘वेलकम टू द जंगल’ के आगे दूसरे मंडे भी चला ‘कॉकटेल 2’ का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘मैं पत्ते के जैसे कांप रही थी…’, सनी देओल संग गाड़ी वाले सीन में डर गई थीं दीया मिर्जा, गले लगने के लिए ली थी परमिशन

Welcome To The Jungle BO Day 4: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन ‘भूत बंगला’ से ‘कॉकटेल 2’ को चटाई धूल, बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड

Cocktail 2 BO Collection Day 11:’वेलकम टू द जंगल’ के आगे दूसरे मंडे भी चला ‘कॉकटेल 2’ का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड

Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’ ने किया टॉप, ‘कॉकटेल 2’ ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘इक्का’ से 29 साल पहले इस फिल्म में साथ दिखे थे सनी देओल और अक्षय खन्ना, हुआ था 450 परसेंट प्रॉफिट

Leave a Comment