ऐश्वर्या राय हर साल कान फेस्टिवल के आखिरी दिनों में रेड कारपेट पर नजर आती हैं और सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। शनिवार देर रात ऐश्चर्या राय का कान फेस्टिवल से लास्ट लुक सामने आया। यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
ऐश्वर्या राय व्हाइट पैंटसूट में रेड कारपेट पर छा गईं। एक तरफ जहां उनकी वजह से कान फेस्टिवल के रेड कारपेट पर भारत का जलवा देखने को मिला, वहीं अवॉर्ड के मामले में निराशा ही हाथ लगी।

कान फेस्टिवल के आखिरी दिन ऐश्वर्या राय ने व्हाइट पैंटसूट के साथ एक फेदर लेस वाला बोआ (Boa) स्कार्फ टीमअप किया था। इससे उनका लुक और भी खूबसूरत नजर आने लगा।


