लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

BRICS Meeting 2026: BRICS बैठक में भूचाल! ईरान ने UAE पर लगाए आरोप, कहा- हमारे स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों में दिया साथ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रिक्स देशों की सुरक्षा एजेंसियों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उप सचिव गदीर नेजामिपूर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के प्रतिनिधि के लगाए आरोपों को सख्ती से खारिज किया. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि ईरान के खिलाफ मुहिम में उन्होंने अमेरिका और इजरायल का पूरा साथ दिया.नेजामिपूर ने कहा, क्षेत्र में हालिया संघर्ष और उसके बाद पैदा हुई परिस्थितियों के लिए अमेरिका और ‘जायोनिस्ट शासन’ जिम्मेदार है. 

गदीर नेजामिपूर ने आरोप लगाया कि होर्मुज स्ट्रेट में संकट और हमलों की शुरुआत उन्होंने ही की थी. नेजामिपूर ने यह भी दावा किया, इन हमलों का एक हिस्सा यूएई की भूमि पर स्थित ठिकानों से संचालित किया गया, और यूएई ने इन कार्रवाइयों में भाग लेते हुए ईरान के नागरिक ढांचे, स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों के लिए अपने क्षेत्र का उपयोग करने दिया. नेजामिपूर ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि संयुक्त अरब अमीरात प्रचार और दुस्साहस की बजाय अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों का सम्मान करेगा और शांति, स्थिरता तथा क्षेत्रीय सहयोग का मार्ग चुनेगा. 

यह भी पढ़ें : ब्रिक्स NSA बैठक में बोले चीन के विदेश मंत्री वांग यी- भारत की मदद के लिए तैयार है बीजिंग, बशर्ते…

BRICS में तीखा टकराव

नेजामिपूर ने बैठक में एक पोस्टर भी प्रस्तुत किया, जिसमें मिनाब के उन छात्रों को दर्शाया गया था जिनकी मौत हालिया हमलों में हुई बताई गई. नेजामिपूर ने कहा कि यह तस्वीर उन बच्चों का प्रतीक है जो उनके अनुसार अमेरिका द्वारा किए गए हमले के पहले दिन मारे गए थे. नई दिल्ली में ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) बैठक चल रही है. दो दिन की इस बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं. इस बैठक में समूह के 11 सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुख भागीदारी कर रहे हैं. इन देशों में भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्‍त अरब अ‍मीरात (यूएई) शामिल हैं. इसका मुख्य विषय ‘दुनिया के  सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां’ है.

यह भी पढ़ें : इधर ईरान के ऊपर से अमेरिका ने हटाए प्रतिबंध, उधर डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को दे दी ये चेतावनी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूरोप में गर्मी का कहर, पेरिस में समय से पहले बंद हुआ एफिल टावर, फ्रांस में 18 लोगों की मौत

‘हम वहीं से बातचीत के लिए तैयार, जहां वार्ता रुकी थी…’, यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर रूस का बड़ा बयान

किस डगर मुड़ेगी नेतन्याहू की नाव? संसदीय चुनाव से पहले US-ईरान समझौते से लेबनान को लेकर बढ़ी इजरायल की चिंता

‘…कोई समझौता नहीं होगा’, शांति वार्ता के बीच ईरान पर फिर भड़के ट्रंप, परमाणु जांच पर दिया अल्टीमेटम

Predictions 2026: जुलाई में क्या AI और ग्रहों की जुगलबंदी बदलने वाली है देश-दुनिया की दिशा?

‘अमेरिकी एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने ही सरकार के डेटा को बताया बुलशिट, नई किताब में खुलासा 

Leave a Comment