लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Box Office: ‘दंगल’ छोड़िए ‘बाहुबली 2’ का ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’, जानिए क्या है वजह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था और कमाई के मामले में सबके छक्के छुड़ा दिए. लेकिन आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को पछाड़ने में इसके खुद के छक्के छूट गए हैं. सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1764.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया है फिर भी ये इन दोनों ही फिल्मों से पीछे है.

‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ से कितनी पीछे है ‘धुरंधर 2’?

सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने से चूक गई है. जहां आदित्य धर की फिल्म ने 1764.15 करोड़ की कमाई की वहीं राजामौली की फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन 1788.06 करोड़ है. दोनों ही फिल्मों में महज 28 करोड़ के आंकड़े का अंतर है. वहीं, बात की जाए ‘दंगल’ की तो ये आदित्य धर की फिल्म से बहुत आगे है. सैकनिल्क के अनुसार, इसकी कुल कमाई 2070.3 करोड़ है, जिसे कोई नहीं पछाड़ पाया है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पास च्वाइस नहीं थी…’, हिंदू बिजनेसमैन संग शादी पर बोलीं मुमताज, करियर के पीक पर छोड़ी थी एक्टिंग 

‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ को क्यों पछाड़ नहीं पाई ‘धुरंधर 2’?

इसके साथ ही अगर अब बात की जाए कि ‘धुरंधर 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘दंगल’ को क्यों नहीं पछाड़ पाई तो इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं. सैकनिल्क के अनुसार, इसमें चाइना और गल्फ समेत कई फैक्टर हैं.

चाइना और गल्फ इफेक्ट

फिल्म ‘दंगल’ की कमाई पर सबसे ज्यादा असर चाइना के बॉक्स ऑफिस का देखने के लिए मिला था. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अकेले चाइना में 1305 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि ‘धुरंधर 2’ के साथ ऐसे नहीं है. इतना ही नहीं, गल्फ इफेक्ट भी देखने के लिए मिला. गल्फ देशों इस पर बैन लगाया गया. क्योंकि पाकिस्तान की ओर से इसे एंटी पाकिस्तान घोषित किया गया. जहां से ये करीब 100 करोड़ का बिजनेस कर सकती थी. लेकिन फिर भी इस फिल्म ने ओवरसीज बाजार में 230 करोड़ का बिजनेस किया. 

रिजनल भाषाओं में खास रिस्पांस नहीं

इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ को रिजनल भाषाओं में भी खास रिस्पांस नहीं मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का हिंदी नेट कलेक्शन 1053.71 करोड़, कन्नड़ में 3.66 करोड़, मलायलम में 1.77 करोड़, तमिल में 19.39 करोड़ और तेलुगु में 42.56 करोड़ का बिजनस किया. जबकि साउथ की ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में अच्छा खासा बिजनेस किया था. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ का साउथ में ग्रॉस कलेक्शन 80 करोड़ ही हो पाया.

भाषा कमाई
हिंदी 1053.71 करोड़
कन्नड़ 3.66 करोड़
मलयालम 1.77 करोड़
तमिल 19.39 करोड़
तेलुगु 42.56 करोड़

‘A’ सर्टिफिकेशन भी बना रोड़ा

‘धुरंधर 2’ की कमाई ‘ए’ सर्टिफिकेशन में भी रोड़ा बना. A सर्टिफिकेशन का मतलब होता है कि इसे 18+ दर्शक ही देख सकते हैं. इसकी वजह परिवार के लोग इस फिल्म को देख नहीं पाए. इसकी वजह से युवा दर्शक और पारिवारिक दर्शकों का एक बड़ा समूह सिनेमाघरों से दूर रहा. ऐसे में जहां पर 4-5 टिकट बुक होने थे वहां ए सर्टिफिकेशन की वजह से एक ही टिकट बुक पाया, जिसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ा. इसे भी फिल्म की कमाई में बैरियर माना गया है.

यह भी पढ़ें: रजनीकांत से कमल हासन तक, इन सेलेब्स ने डाला वोट, पोलिंग बूथ के बाहर उमड़ी भीड़

फिल्म का रन टाइम

किसी फिल्म के हिट और फ्लॉप होने के पीछे कहानी का मजबूत होना जरूरी होता है साथ ही इसका रन टाइम भी मायने रखता है. ‘धुरंधर 2’ करीब 4 घंटे की फिल्म है. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 49 मिनट है, जिसमें जबरदस्त एक्शन खून खराबा दिखाया गया है. सोसाइटी में आज भी बहुत से दर्शक ऐसे हैं, जो वॉयलेंस नहीं देख पाते हैं साथ ही करीब 4 घंटे तक सिनेमाघरों में बैठना भी लोगों के लिए मुश्किल होता है. इसके पहले भी ‘एलओसी करगिल’ जैसी फिल्में रिलीज हुई, जिसमें 4 घंटे खून-खराबा ही चलता है. ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. 

‘धुरंधर’ बनी हिट फ्रेंचाइजी

सैकनिल्क के अनुसार, भले ही ‘धुरंधर’ ‘दंगल’ और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. लेकिन ये इंडियन सिनेमा की हिट फ्रेंचाइजी बन चुकी है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन चुकी है. इसके दोनों पार्ट ने 3000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है.

(डिस्क्लेमर: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment