लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bofors Case:40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले की फाइल बंद, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखिरी अपील; क्या लगे थे आरोप? – File On 40-year-old Bofors Scandal Closed; Supreme Court Dismisses Final Appeal; What Were The Allegations?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुजा ब्रदर्स को बरी करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के 2005 के फैसले के खिलाफ दायर अंतिम अपील को भी खारिज कर दिया है। इसके साथ ही भारत के सबसे चर्चित और लंबे समय तक चलने वाले भ्रष्टाचार के मामलों में से एक बोफोर्स कांड का कानूनी अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया है।

सर्वोच्च अदालत का फैसला

मामले में जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस विनोद के. चंद्रन की बेंच ने याचिकाकर्ता (अधिवक्ता अजय के. अग्रवाल) की स्थगन की मांग को ठुकराते हुए मामले की आखिरी याचिका को खारिज कर दिया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी इस मामले में अपील की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में ही देरी के आधार पर खारिज कर दिया था। 1986 में हुए इस रक्षा सौदे का विवाद लगभग 40 साल तक अदालतों और भारतीय राजनीति के केंद्र में रहा।

यह भी पढ़ें- क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध?: अमित शाह पेश करेंगे FCRA बिल, नीट आंदोलन में बल प्रयोग पर दे सकते हैं बयान

क्या है पूरा मामला और इसका इतिहास?

यह पूरा मामला 24 मार्च 1986 को भारत सरकार और स्वीडिश कंपनी एबी बोफोर्स के बीच हुए 1,437 करोड़ रुपये के उस समझौते से जुड़ा है, जिसके तहत भारतीय सेना के लिए 400 हॉवित्जर तोपें खरीदी जानी थीं। साल 1987 में स्वीडिश रेडियो ने यह सनसनीखेज खुलासा किया कि इस सौदे को हासिल करने के लिए भारतीय राजनेताओं और रक्षा अधिकारियों को अवैध कमीशन दिए गए थे। इस खुलासे ने भारतीय राजनीति में तहलका मचा दिया था। राजीव गांधी सरकार पर गंभीर सवाल उठे और 1989 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार का इसे एक बड़ा कारण माना गया।

मामले में सीबीआई ने की जांच

सीबीआई ने जनवरी 1990 में एफआईआर दर्ज की। इसमें बोफोर्स कंपनी के तत्कालीन अध्यक्ष मार्टिन आर्डबो, कथित बिचौलिए विन चड्ढा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया। बाद में जांच का दायरा बढ़ाया गया और इतालवी कारोबारी ओटावियो क्वात्रोच्ची का नाम भी सामने आया। अक्तूबर 2000 में दायर की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हिंदुजा बंधुओं (श्रीचंद, गोपीचंद और प्रकाश हिंदुजा) का नाम भी शामिल किया गया था।

दिल्ली हाईकोर्ट का 2005 का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 मई 2005 को अपने फैसले में हिंदुजा ब्रदर्स और स्वीडिश फर्म एबी बोफोर्स के खिलाफ चल रही सभी आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया था। साथ ही, हाईकोर्ट ने सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए यह भी टिप्पणी की थी कि इस जांच पर सरकारी खजाने के करीब 250 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha: बांग्लादेश के साथ फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का विरोध, JDU सांसद संजय झा की केंद्र सरकार से अपील

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले के लंबे खिंचने पर हैरानी जताई। जब याचिकाकर्ता के वकील ने कुछ मृत प्रतिवादियों के नाम हटाने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा, तो जस्टिस पारदीवाला ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, ‘हिंदुजा ब्रदर्स और सीबीआई को लेकर यह सब क्या चल रहा है? सभी कार्यवाही रद्द हो चुकी हैं, यह क्या है? कितने साल बीत चुके हैं?’ वहीं, वकील द्वारा यह याद दिलाने पर कि यह सौदा 1986 में हुआ था, बेंच ने स्पष्ट कर दिया कि अब इस मामले में और देरी या सुनवाई की कोई गुंजाइश नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के इस अंतिम निर्णय के साथ ही बोफोर्स पे-ऑफ केस से जुड़ी सभी कानूनी लड़ाइयां अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा में पास हुआ बिल:क्या अब Upi पेमेंट करने पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ – Will There Now Be An Additional Charge On Upi Transactions After The Bill Is Passed In The Lok Sabha

National Handloom Day 2026:भारत के बुनकरों को समर्पित खास दिन, जानिए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का इतिहास – National Handloom Day 2026 Date Theme History And Significance In Hindi Hathkargha Divas

Cwg 2026:राज ठाकरे से मिलने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करते रहे गोल्ड मेडलिस्ट गावित, फिर भी नहीं हो सकी मुलाकात – Commonwealth Games Gold Medalist Dilip Gavit Fails To Meet Raj Thackeray Despite Invitation, Claims Coach

लाश संग 1993km और 29 घंटे का सफर:शव के टुकड़े, रिसता खून और दुर्गंध; जनरल कोच में रखे बैग की दहशतभरी कहानी – Dead Body Parts Found In Bag 1993 Km And 29 Hour Journey With Corpse

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 8 Earn 300 Crore And Odyssey To Jana Nayagan – Entertainment News: Amar Ujala

Amc:अब 20 अगस्त तक करें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, 95 शहरों में होगी परीक्षा – Amc: Apply For Atul Maheshwari Scholarship 2026 By August 20; Exam In 95 Cities

Leave a Comment