लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bk Hariprasad:कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बीके हरिप्रसाद, डीके शिवकुमार की जगह लेंगे – B K Hariprasad Appointed New President Of Karnataka Congress.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने डीके शिवकुमार की जगह ली है, जिन्होंने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। सत्ता साझेदारी के तहत तीन साल बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है।

बीके हरिप्रसाद कौन हैं?

बीके हरिप्रसाद वर्तमान में कर्नाटक विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त होने वाला है। वह नरेंद्र मोदी सरकार, भाजपा और आरएसएस के मुखर आलोचक माने जाते हैं। वह राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में कई अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

बिलावा समुदाय से आते हैं हरिप्रसाद

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बिलावा समुदाय से आने वाले हरिप्रसाद का जन्म 29 जुलाई 1954 को हुआ था। बिलावा समुदाय से जुड़े जनार्दन पुजारी और एस. बंगारप्पा भी कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: टीवीके ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आवंटित की राज्यसभा सीट, 18 जून को मतदान

राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए थे उम्मीदवार

हरिप्रसाद विपक्ष की ओर से राज्यसभा के उपसभापति पद के उम्मीदवार थे। लेकिन उन्हें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने 1999 का लोकसभा चुनाव बंगलूरू दक्षिण सीट से लड़ा था। लेकिन भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अनंत कुमार से उन्हें हार मिली थी। 

पूर्व मंत्री सतीश जारकीहोली भी केपीसीसी अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन आखिरकार यह जिम्मेदारी बीके हरिप्रसाद को मिली।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट:पहली बार आईएईए ने माना नियमों का पालन नहीं हुआ, क्या लगेगा प्रतिबंध? – Iaea Finds Iran In Noncompliance After 20 Years, Un Security Council Referral Proposed

सऊदी अरब को अमेरिका की सौगात:पांच अरब डॉलर के हथियार सौदे को मंजूरी; Jdam किट-बमों से खाड़ी में बढ़ेगी ताकत? – Us Approves Potential $5 Billion Arms Sale To Saudi Arabia Including Jdam Kits And Bombs

खौफ के नौ सेकंड:जब हवा में गोते खाने लगा विमान, छत से टकराने लगे यात्री; फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे की रिपोर्ट – Aaib Report On Air India’s Phuket-delhi Flight Of August 4

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 भारत में लॉन्च:मिला बड़ा इंजन और एडवांस्ड ट्रिपर नेविगेशन, जानें कीमत और डिटेल्स – Royal Enfield Himalayan 440 Adventure Bike Launched In India Check Price Features Engine Specs

देशभर में छुआछूत के 891 मुकदमे लंबित:आधे यूपी में…उत्तराखंड में कोई केस नहीं; क्या सजा का इंतजार खत्म होगा? – Untouchability Cases Pending India 891 Cases Half In Uttar Pradesh No Case In Uttarakhand Verdict Delay

जन्माष्टमी 2026:मथुरा में आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, देशभर में छा गया उल्लास, घर-घर गूंज उठे बधाई गीत – Janmashtami 2026 Kanha Was Born At Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

Leave a Comment