लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bjp Leader Murder:बैरागीवाला में बवाल जारी, छावनी बना गांव, आरोपी के घर आगजनी के बाद चला बुलडोजर, तस्वीरें – Bjp Leader Murder In Vikasnagar Chaos Prevailed In Bairagiwala Late Into Night Protesters Ruckus Photos

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देहरादून में विकासनगर के बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या के बाद शनिवार को देर रात तक बवाल चलता रहा, वहीं, सुबह होते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी के घर बुलडोजर चलाने के मांग को लेकर गांव में एकत्रित हो गए। इस दौरान लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। इसके बाद प्रशासन की टीम ने आरेापी के घर को जेसीबी से तुड़वाया।

रंजिश में भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और हिंदू संगठनों ने जमकर बवाल काटा। दूसरी ओर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। हालात यह हुए कि कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ में बड़ी संख्या में स्थानीय युवक और किशोर भी शामिल हो गए।

भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल: हिंदूवादी नेताओं और लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, भीड़ बेकाबू; इंटरनेट बंद




BJP Leader Murder In Vikasnagar Chaos prevailed in Bairagiwala late into night protesters Ruckus Photos

भाजपा नेता की हत्या के बाद आरोपी के घर चला बुलडोजर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सभी ने हाथों में लाठी डंडे उठा लिए। कुछ ने जलावन लकड़ी थाम ली। सभी धर्मस्थल और आरोपी के मकान में घुसने के लिए आमादा थे। कुछ कार्यकर्ता और स्थानीय युवक धर्मस्थल के बगल वाले मकान पर चढ़ने लगे। पुलिस के तमाम रोकथाम के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाद में किसी तरह पुलिस ने उन्हें काबू किया। देर रात तक क्षेत्र में आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी जमा हो गई और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया।


BJP Leader Murder In Vikasnagar Chaos prevailed in Bairagiwala late into night protesters Ruckus Photos

आरोपी के घर में आग लगाई
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आरोपी के घर में घुसे कार्यकर्ता और लोग, सामान तोड़ा

सुबह बवाल से पहले पुलिस की ओर तमाम रोकथाम के बावजूद गुस्साए कुछ कार्यकर्ता और लोग आरोपी के घर में घुस गए थे। कार्यकर्ता और लोगों ने पहले घर के बाहर तोड़फोड़ की। उसके बाद भीड़ एक कमरे में दाखिल हो गई और तोड़फोड़ की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं और भीड़ को मकान से बाहर निकाला।  


BJP Leader Murder In Vikasnagar Chaos prevailed in Bairagiwala late into night protesters Ruckus Photos

भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


युवक की हत्या सभी के लिए आघात की बात : तोगड़िया

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक समुदाय की ओर से युवक की हत्या सभी के लिए आघात की बात है। उन्होंने कहा कि कभी दिल्ली में हमारा बेटा तरुण तो कभी गाजियाबाद में सूर्या और बैरागीवाला में विनोद मारा जाता है। उन्होंने कहा कि लगता है देश में हिंदू सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस हमला करने वाले सभी आरोपियों को पकड़कर फाॅस्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलवाएगी। उन्होंने सभी हिंदुओं का आह्वान किया कि शांत लोकतांत्रिक पद्धति से अपने घर में लोहे की पाइप, हॉकी, त्रिशूल रखें। एक हिंदू के लिए अनेक हिंदू खड़े हो जाएं और मृतक के परिवार की आर्थिक चिंता हम सभी मिलकर करें।  


BJP Leader Murder In Vikasnagar Chaos prevailed in Bairagiwala late into night protesters Ruckus Photos

भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


फोन नहीं उठाते, किसी का भी प्रमोशन नहीं होने दूंगा : चौहान

हत्या के बाद विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान बैरागीवाला गांव में पहुंचे। उन्होंने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि कोतवाली और थानों में अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। उसने बताया कि आदूवाला में भी एक गंभीर मामला सामने आया था। उन्होंने कोतवाली में फोन किया लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि जब कोतवाली थानों में फोन नहीं उठाते हैं तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र के किसी भी अधिकारी की पदोन्नति नहीं हो।  


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हनुमान अंश:नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया – Neem Karoli Babas Daughter Girija Ji Watched Hanuman Ansh 15 Times Each Time She Cried

अनाधिकारिक वनडे:भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया-ए को चार विकेट से हराया, तेजल-अनुष्का के बीच शतकीय साझेदारी – India A Women Vs Australia A Women 1st Unofficial Odi Match Highlights Scorecard Key Moments

यूपी पुलिस का कारनामा:डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचते थे, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन – Up 112 Police Personnel Seen Stealing Diesel In Bareilly Two Suspended

यूपी:प्रदेश में होगी 7600 होमगार्डों की भर्ती, 41424 होमगार्ड की भर्ती के बाद भी रिक्त पद शेष; जानिए डिटेल – Up: 7,600 Home Guards Will Be Recruited In The State, But Even After The Recruitment Of 41,424 Home Guards, V

जोधपुर:अग्निवीर भर्ती रैली में 90 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे, एक अक्टूबर से सीकर में अगली रैली – More Than 90 Percent Of Candidates Participated In The Agniveer (male) Army Recruitment Rally

क्या ट्रंप बदल देंगे एआई का नाम?:तीन विकल्पों पर शुरू किया पोल; जानें लोगों ने किस नाम को ज्यादा पसंद किया – Will Trump Rename Ai? Poll Launched With Three Options; Find Out Which Name People Preferred

Leave a Comment