लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bjp नेता हत्याकांड: चार दिन बाद पटरी पर लौटने लगी गांव की जिंदगी, खुले बाजार, लौटे पलायन कर गए मुस्लिम परिवार – Bjp Leader Murder Bairagiwala Muslim Community People Started Returning Closed Houses Started Opening

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बैरागीवाला में शनिवार शाम भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद गांव में जमा हुई आक्रोशित भीड़ व उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी। उधर भय के कारण गांव के कुछ मुस्लिम परिवार सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। परंतु अब स्थिति सामान्य हो रही है। गांव की सड़कों पर मंगलवार को लोगों की आवाजाही भी दिखाई दी और दुकानों के कई दिन से बंद शटर भी खुले।


घटना के बाद हिंदू संगठनों के विरोध व प्रदर्शन के कारण गांव में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि प्रदर्शनकारी सभी लोग घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के परिवारों व उनके घर मकानों पर हमलावर थे लेकिन, इस प्रकार की स्थिति ने गांव में रहने वाले अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों में भी भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया था।

घटना के बाद गांव से 25 मुस्लिम परिवारों ने अपने घर-मकान छोड़कर आसपास के गांवों में नाते-रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली थी। अब जबकि हालात सामान्य हो रहे हैं तो ऐसे सभी लोग भी अपने गांव-घर वापस लौट रहे हैं।




BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening

बैरागीवाला में मस्जिद से निकल रहे नमाजियों से बात करते पुलिस अधिकारी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तनाव के माहौल को देखते हुए हम परिवार सहित खुशहालपुर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। गांव में अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही हैं मैं घर लौटा हूं जल्द ही अपने बच्चों को भी वापस लेकर आ जाऊंगा। – मोहम्मद ताहिर, स्थानीय निवासी

 


BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening

बैरागीवाला में तैनात पुलिस अधिकारियों से जनकारी लेते एसपी देहात।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गांव का माहौल हमेशा से ही अच्छा रहा है कुछ लोगों की वजह से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हुई है। हम सभी गांव वाले चाहते हैं कि ऐसे लोगों का साथ नहीं दिया जाएगा और कानून उन्हें कठोर से कठोर सजा दे। – मोहम्मद उस्मान, सदर मस्जिद आईशा


BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening

बैरागीवाला गांव की सड़क पर आते-जाते लोग
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


 

गांव में पिछले तीन दिनों से शासन प्रशासन के माध्यम से हर प्रकार से मदद की गई है, किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। तीन दिन बाद दुकानें खुली हैं। और जिसने जैसा किया उसे उसका फल मिलना चाहिए। – लियाकत अली, स्थानीय निवासी

ये भी पढे़ं…Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की राह खुली, गृहमंत्री के हस्तक्षेप पर हिमाचल तैयार; उत्तराखंड को भी बड़ी राहत


BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening

स्थिति सामान्य होने पर खुली दुकान व बाहर बैठे आसपास के निवासी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मुस्लिम समुदाय के लोगों से पुलिस अधिकारियों ने की बात

गांव स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों से प्रशासन के अधिकारियों के बात की। उन्होंने सभी लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा वह बिना किसी भय के अपने घर व नियमित कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की असामाजिक व गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए प्रशासन ने उन्हें चेातवनी भी दी है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा:करंट लगने से बच्ची-महिला की मौत; चार घायल, स्टॉल संचालक पर केस – Mumbai Ganpati Pandal Electric Shock Two Dead Four Injured Lalbaug

केरल में भारी बारिश का कहर:इडुक्की में भूस्खलन से दो की मौत, पांच लोगों के बहने की सूचना – Kerala Heavy Rain Idukki Landslide Two Dead Nilambur Five Missing

हरियाणा में दर्दनाक हादसा:गणेश विसर्जन से लौट रहे दो युवकों की पिकअप की चपेट में आने से मौत, एक घायल – Two Youths Died And One Injured While Returning On Motorcycle After Ganesh Immersion In Hisar

आज का राशिफल 21 सितंबर:वृष और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 21 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

यूपी:अखिलेश बोले- हर विधानसभा में सपा बढ़ाएगी 27000 वोट, नवरात्र में दूसरी पार्टियों के नेता होंगे शामिल – Up: Akhilesh Said That Sp Will Increase Its Vote Share By 27 Thousand In Every Assembly

रूस के चुनाव परिणाम:सत्तारूढ़ यूनाइटेड रूस को 57.54% से अधिक वोट मिले, क्या पुतिन की पार्टी को स्पष्ट बहुमत? – Russia Election Preliminary Results United Russia Party Leads Central Election Commission Vote Share Updates

Leave a Comment