जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में गैंगस्टर रोहित स्वामी के मकान के ढहने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। देर रात मकान के जमींदोज होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सुबह तक यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही और लोग इसके कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा मकान को क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: ‘किडनी ट्रांसप्लांट कराओ या जहर दे दो’: 70 दिन से अस्पताल में भर्ती पांच प्रस्तुाओं ने मांगा इंसाफ, मामला क्या
मामले ने उस समय और रहस्य का रूप ले लिया जब प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में उसकी कोई भूमिका नहीं है। प्रशासन के इस बयान के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि घटना के कारणों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन मामले में फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। बहरहाल लूणकरणसर में गैंगस्टर रोहित स्वामी के मकान के ढहने की यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
