लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar Cabinet:बिहार में सात मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी भी आएंगे; संजय सरावगी ने बताई सारी बात – Bihar News Cabinet Expansion Will Take Place In Bihar On May 7, Pm Modi Will Also Come Samrat Chaudhary

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार सात मई को होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जो लिस्ट लेकर दिल्ली गए थे, उस पर आलाकमान ने मुहर लगा दी है। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए तैयारियां चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी ने बताया कि सात मई को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। 

क्या होगा मंत्रिमंडल का स्वरूप?

सम्राट चौधरी फिलहाल 30 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी में हैं। इनमें भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रामविलास) से और रालोमो व हम से एक-एक मंत्री बनेंगे। गृह विभाग और विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा अपने पास ही रखेगी। जदयू, रालोमो और हम कोई खास प्रयोग नहीं करेगी। नवंबर 2025 में नई सरकार में जिन लोगों ने शपथ ली थी, उन्हें ही दुबारा मौका दिया जाएगा। 

विजय सिन्हा और दिलीप जायसवाल का क्या होगा?

15 अप्रैल को नई सरकार बनने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के काम करने के तौर तरीके और बयानों से स्पष्ट हो गया है कि वह एक नई टीम चाहते हैं। सम्राट चौधरी के करीबी इसे ‘नई विकास टीम’ का नाम दे रहे हैं। नई टीम में कई चेहरों का नाम फाइल हो चुका है। कुछ पर मंथन चल रहा है। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कथित नाराजगी और भूमिहार समाज में उठ रहे असंतोष को देखते हुए पार्टी कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। हाल की घटनाओं पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। भूमिहार समाज भी भाजपा पर अपने नेता की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। वह भी एमएलसी हैं और उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं बचा है। उनके राजनीतिक कद को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि पार्टी उन्हें दोबारा मंत्री बना सकती है और आगे चलकर फिर से विधान परिषद भेजने की रणनीति अपना सकती है।

Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा?

हर वर्ग को मौका देगी भाजपा

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की है। पार्टी सोशल इंजीनियरिंग के तहत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में है। संकेत यह मिल रहे हैं कि भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल जैसे पुराने दिग्गजों को दुबारा मौका मिल सकता है। युवा और महिलाओं पर सम्राट चौधरी का विशेष फोकस रहेगा। आलाकमान चाहते हैं कि सरकार में सोशल इंजीनियरिंग का खास ख्याल रखा जाए। हर वर्ग को मौका मिले ताकि संतुलन बरकरार रहे। सम्राट चौधरी की नई टीम में क्षेत्रीय और समाजिक समीकरण का समावेश दिख सकता है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

It Ministry:यूजरनेम विवाद के बाद सरकार सख्त, व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस – Username Row: After Whatsapp, It Ministry Writes To Telegram, Signal, Sources

The Wife Was Dreaming Of A Fourth Marriage By Killing The Third Husband, A Terrible Conspiracy With Her Lover. – Madhya Pradesh News

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में सरेंडर को तैयार गैंगस्टर बिश्नोई? मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल की अर्जी – Gangster Anmol Bishnoi Seeks To Surrender Before Court In Salman Khan House Firing Case For Fair Trial

New Twist In The Tanya Mittal Controversy: Faizan Ansari Travels From Mumbai To Gwalior And Seeks Protection. – Gwalior News

Dac की बैठक कल:भारतीय सेना को मिलेंगी हैमर मिसाइलें, इन स्वदेशी हथियारों को भी मिल सकती है मंजूरी? – Defence Ministry Likely To Clear Major Proposals For Hammer, Verba, Mp-atgms, Pseudo Satellites On July

Ai को दिया रिश्ते में जहर घोलने वाला ‘प्रॉम्प्ट’:आरोपी ने युवक की आपत्तिजनक फोटो बनाई, फिर उसकी पत्नी को भेजी – Accused Created An Objectionable Photo Of Young Man And Then Sent It To His Wife

Leave a Comment