लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar Band Live:आज बिहार बंद का कहां-कैसा असर, किन जिलों में इंटरनेट बंद? जानें हर अपडेट – Live Update On Protest During Bihar Band In Bihar News Live Protest Against Neet Paper Leak Dharmendra Pradhan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

10:40 AM, 25-Jul-2026

Patna Protest Live: पटना के इन इलाकों में स्थिति सामान्य

पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर पर्याप्त पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी गई है। अनिसाबाद, इमारते शरिया समेत कई जगहों पर दुकानें सुबह से ही खुली हैं। सबकुछ सामान्य लग रहा है। फुलवारीशरीफ में प्रदर्शन की आशंका है। यहां पर कुछ देर में प्रदर्शनकारी जमा होंगे। हालांकि पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। 

10:19 AM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: नालंदा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी


नालंदा में प्रदर्शन करते आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ता।
– फोटो : अमर उजाला

बिहार बंद का असर नालंदा में भी देखने को मिला। आइसा और आरवाईए (RYA) के नेतृत्व में करीब 20 प्रदर्शनकारियों की टीम सड़कों पर उतरी और बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” और “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करो” जैसे नारों वाले बैनर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

10:11 AM, 25-Jul-2026

Bihar Band Live: गया में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी


गया में प्रदर्शन करते आरवाईए के कार्यकर्ता।
– फोटो : अमर उजाला

गया में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। शहर में आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए हैं। सुबह से यह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गया पुलिस की ओर से पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। 

09:48 AM, 25-Jul-2026

बंद से पहले ही पटना में एहतियातन 19 गिरफ्तार

बिहार बंद में वामदलों की भूमिका को देखते हुए एक दिन पहले यानी 24 जुलाई की शाम में पटना पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ, AISA के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। संदीप सौरभ को पुलिस ने उन्हें वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके आवास से उठाया लिया था। इसके अलावा पटना पुलिस हॉस्टल में भी छापेमारी की थी। पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे।

09:43 AM, 25-Jul-2026

NEET Paper Leak है मुद्दा, धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा है मांग

नीट पेपर लीक के कारणों की पड़ताल कर दोषियों को सजा देते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने बुधवार को पटना में हंगामा किया था। इस प्रदर्शन के दौरान जमकर तोड़फोड़ और पुलिस-मीडियाकर्मियों से मारपीट की गई थी। इसी कड़ी में आज बिहार बंद है। इस बंद को वामदलों के साथ ही महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी आदि ने समर्थन दिया है।

09:22 AM, 25-Jul-2026

10 बजे से गयाजी में हो सकती है परेशानी

बिहार के गया जिले में अभी बड़ा प्रदर्शन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन 10 बजे से सड़कों पर परेशानी हो सकती है। दस बजे सुबह गया कालेज के छात्र सड़क पर उतरेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है। किसी भी तरह के हंगामे को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है।

09:10 AM, 25-Jul-2026

समस्तीपुर में लोगों के जागने से पहले ही प्रदर्शन शुरू

समस्तीपुर जिले के पटेल गोलंबर के समीप बंद समर्थक छात्र संगठनों की ओर से शनिवार को लोगों के जागने से पहले ही प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की शिक्षा नीति और नीट पेपर लीक मामले को लेकर गहराये आक्रोश के मद्देनजर बसों को रोककर यातयात बाधित किया और आगजनी कर बंद के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। समस्तीपुर से भारी संख्या में बसों का परिचालन होता है, इसलिए निशाने पर वही सबसे पहले है। ग्रामीण इलाकों से प्रदर्शनकारियों का जत्था शहर में आया हुआ है।

08:53 AM, 25-Jul-2026

Drone on Duty : आसमान से ड्रोन भी रख रहा सभी पर नजर

मुजफ्फरपुर में एहतियातन इंटरनेट बंद करने के बाद भी सुरक्षा-व्यवस्था में कोताही नहीं बरती जा रही है। पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को किसी भी तरह से की गड़बड़ी को रोकने के लिए सीसीटीवी फुटेज के अलावा ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि आसमान से भी नजर रखी जा सके। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पूरे शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील जगह को चिह्नित कर वहां पर फोर्स तैनात किए गए हैं। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

08:38 AM, 25-Jul-2026

समस्तीपुर में सड़क पर आगजनी कर रास्ता बंद

राज्य के कुछ जिलों में सुबह से बंद का असर देखने को मिला है। समस्तीपुर में AISA और RYA के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कई जगह आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। आम वाहनों की आवाजाही पर प्रदर्शनकारियों का डर साफ दिख रहा है। हालांकि राजधानी पटना में फिलहाल जनजीवन सामान्य बना हुआ है। सगुना मोड़, जगदेव पथ, राजा बाजार, बेली रोड, राजवंशी नगर, राजीव नगर, बोरिंग रोड और इनकम टैक्स चौराहे सहित अधिकांश इलाकों में यातायात सुचारु है और कई बाजारों में दुकानें भी सामान्य रूप से खुली हुई हैं। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

08:32 AM, 25-Jul-2026

Patna Bihar Band : राजधानी पटना में क्या है स्थिति अभी?

राजधानी पटना में सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सुरक्षा एजेंसियों की विशेष नजर है। डाकबंगला चौराहा, जेपी गोलंबर, करगिल चौक, कोतवाली टी-पॉइंट, इनकम टैक्स चौराहा, वीरचंद पटेल पथ, अशोक राजपथ, राजवंशी नगर, आशियाना और मुख्यमंत्री आवास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जेपी गोलंबर पर वाटर कैनन के साथ करीब 200 जवानों की विशेष तैनाती की गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा CISF, BSF, SSB और CRPF के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। विधानसभा, पटना जंक्शन, एयरपोर्ट, राजेंद्र नगर टर्मिनल और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वांगचुक बोले:केंद्र से कोई डील नहीं हुई, बताया क्यों खत्म किया अनशन? सफदरजंग अस्पताल को बताया उत्तर कोरिया – Wangchuk Rejects ‘deal’ With Centre Charge, Says Ended Fast Fearing Crackdown Like Ladakh

Iffjk 2026:उमर अब्दुल्ला की अपील, कहा- ‘बदला हुआ कश्मीर दिखाएं’, इम्तियाज बोले- कश्मीरियों काे बढ़ावा देंगे – Cm Omar Abdullah Complained About The Portrayal Of A Distorted Image Of Kashmir

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026:झंडू कुमार के ऐतिहासिक कांस्य पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- पूरे देश को किया गौरवान्वित – Pm Narendra Modi Congratulates Jhandu Kumar On Historic Commonwealth Games 2026 Bronze

अनशन टूटा-आंदोलन जारी:शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक जंतर मंतर पर डटी सीजेपी, आज और कल भीड़ बढ़ने के आसार – Hunger Strike Ends, Agitation Continues: Cjp Remains Firm At Jantar Mantar Until Education Minister Pradhan Re

Aaj Ka Shabd Balswaroop Rahi Ki Kavita Shabd Jagta Hai – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:अनुगामी और बालस्वरूप राही कविता

Vaishno Devi Yatra:पांच दिन बाद बहाल होगी वैष्णो देवी यात्रा, फिलहाल एक दिन में 10 हजार को दर्शन की अनुमति – Mata Vaishno Devi Pilgrimage Resumes After Five Days

Leave a Comment