लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar :अब पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला, वकील ने कहा- रिवॉल्वर फेंक कर सरेंडर करने के बाद भी दाग दीं 5 गोलियां – Pil Filed In Patna High Court Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case Bhojpur Encounter Bihar Police Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में बीते 17 जून को हुए बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर का मामला अब पटना हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद अब पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश कुमार ने भी इस कथित पुलिस मुठभेड़ के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर कर दी है। इस याचिका में पूरे मामले की किसी स्वतंत्र व निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने, आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या की एफआईआर दर्ज करने, पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा देने और उचित मुआवजा दिलाने की पुरजोर मांग की गई है। इस कानूनी कदम के बाद बिहार के प्रशासनिक और सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सरेंडर के बाद मारी गोली, यह एनकाउंटर नहीं सीधे हत्या

हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में पुलिसिया थ्योरी को सिरे से खारिज करते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। याचिकाकर्ता ने दलील दी है कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश और हत्या का प्रतीत होता है। आरोप के मुताबिक, 32 वर्षीय भरत भूषण तिवारी ने पुलिस के सामने अपनी रिवॉल्वर नीचे फेंक दी थी और वह पूरी तरह आत्मसमर्पण कर चुका था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां दाग दीं। याचिका में कहा गया है कि जब कोई आरोपी आत्मसमर्पण कर दे और फिर भी उसे गोली मार दी जाए, तो वह मुठभेड़ नहीं बल्कि सीधे तौर पर कस्टोडियल मर्डर की श्रेणी में आता है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : भोजपुर एनकाउंटर को विपक्ष ने बताया ‘सुपारी किलर’ जैसी हत्या; कौन बना आरोपी और किसे मिली सजा?

न्यायिक जांच की घोषणा सिर्फ दिखावा

मामले को तूल पकड़ता देख राज्य सरकार ने पिछले शनिवार को हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग गठित कर न्यायिक जांच कराने का आदेश तो दे दिया है। लेकिन याचिकाकर्ता अधिवक्ता मुकेश कुमार ने इस पर संशय व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने केवल घोषणा की है, मगर अब तक इस आयोग से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उनका कहना है कि जब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक इस घोषणा का कोई कानूनी आधार नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सम्राट सरकार के सिस्टम पर सवाल से बिहार में मिली यह मौत चर्चा में; किस ‘तिवारी’ को मार गिराने पर हंगामा

 वायरल वीडियो ने खोली पोल, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

 याचिका में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। अधिवक्ता मुकेश कुमार का दावा है कि कथित एनकाउंटर से ठीक पहले स्थानीय पुलिस ने ही भरत तिवारी के हाथ में पिस्तौल होने का एक वीडियो बनाया था। वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार करने या उसका हथियार जब्त करने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके ठीक अगले ही दिन शाहपुर थाना पुलिस द्वारा उसे मुठभेड़ में मार गिराने का दावा कर दिया गया, जो पुलिस की कार्यशैली और नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : एनकाउंटर में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने पर हुआ लाठीचार्ज

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amit Shah:अमित शाह का घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस का आदेश, आतंकवाद से लड़ाई में Ai भी अहम; सरकार की क्या तैयारी? – Amit Shah: Zero Tolerance On Infiltration, Ai To Boost Fight Against Terrorism; What Is The New Strategy?

सूरत में पीएम मोदी के नाम पर मछली बाजार:बिना मंजूरी लगा बोर्ड, कारोबारियों ने जताई आपत्ति; क्यों हुआ विवाद? – Controversy Erupts After Surat Fish Market Is Named After Pm Modi Without Civic Body Nods

बंगाल में सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक:72 घंटे का नियम, किन दिनों नहीं देख सकेंगे निजी मरीज? – Bengal Govt Doctors Barred From Private Practice For 72 Hours After Patient Admission

Irctc में बड़े बदलाव:अब तेज होगी टिकट बुकिंग, अपग्रेड पर 150 करोड़ खर्च; रेलवे यात्रियों को क्या मिलेगा? – Irctc Upgrades Ticket Booking To Get Faster 150 Crore Spent Railway Passengers Tatkal Ticket New Experience

Uk:खतरनाक ड्राइविंग के वीडियो पर सख्ती; टिकटॉक समेत इन प्लेटफॉर्म को सरकार की चेतावनी, क्या कहा? – Uk Tells Tiktok, Other Platforms To Remove Videos Glorifying Dangerous Driving After Deaths

Tcs:पोर्शे की It कंपनी Mhp खरीदेगी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, 5 साल की रणनीतिक डील भी; कितना बड़ा है यह सौदा? – Tcs-porsche Deal: Tata Consultancy Services To Acquire Mhp For $320 Million, What Makes The 5-year Deal Big?

Leave a Comment