लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:मंत्री अशोक चौधरी को किसने दी जान मारने की धमकी, सोशल मीडिया अकाउंट विवाद क्या है? बात थाने तक पहुंची – Bihar: Minister Ashok Choudhary Receives Death Threat; What Is The Social Media Account Controversy

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) और जीमेल अकाउंट को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। मंत्री के आप्त सचिव रक्षित कश्यप ने पटना साइबर थाने में एक नया आवेदन देकर आरोप लगाया है कि आधिकारिक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट का नियंत्रण वापस सौंपने के बदले धन की मांग की जा रही है। साथ ही, मंत्री के एक करीबी को ऑडियो संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। 

शिकायत में आप्त सचिव रक्षित कश्यप ने कहा गया है कि इस मामले में पहले से प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन हाल में सामने आए नए तथ्यों के मद्देनजर पुलिस से अतिरिक्त धाराओं में कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की गहन जांच की मांग की गई है। आवेदन में दावा किया गया है कि अकाउंट का एक्सेस लौटाने के लिए कथित तौर पर दबाव बनाया जा रहा है और इसके एवज में रकम मांगी जा रही है।

आधिकारिक अकाउंट का एक्सेस वापस नहीं सौंपा

आप्त सचिव रक्षित कश्यप ने बताया कि मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन पहले उनके तत्कालीन निजी सहायक के जिम्मे था। तत्कालीन निजी सहायक ने पद से हटने के बाद भी उसने इन दोनों अकाउंट का नियंत्रण अपने पास रखा हुआ है। काफी कोशिशों के बावजूद आधिकारिक अकाउंट का एक्सेस वापस नहीं सौंपा गया और अब इसके लिए कथित तौर पर पैसों की मांग की जा रही है।

Bihar: तेजस्वी यादव IG विकास वैभव के पीछे पड़े, कहा- हत्यारोपी MLA को बचा रहे; बांकीपुर उप चुनाव पर क्या बोले?

गोली मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

आप्त सचिव ने आवेदन में एक और गंभीर आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी के एक करीबी व्यक्ति को ऑडियो संदेश भेजकर गोली मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसलिए पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को केवल साइबर अपराध तक सीमित न रखते हुए आपराधिक धमकी और रंगदारी के पहलुओं से भी जांच की जाए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Assam Flood:’राहत और पुनर्वास में नहीं होगी कोई कमी’, जेपी नड्डा ने असम बाढ़ से प्रभावित इलाकों का किया दौरा – No Shortage In Relief And Rehabilitation Efforts Jp Nadda Visits Flood-affected Areas In Assam.

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल:पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा; गिनाईं ये उपलब्धि – Pm-modi-on-seven-years-of-abrogation-of-article-370-jammu-kashmir-ladakh

दर्दनाक हादसा:तीन कांवड़ियों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; झज्जर से हरिद्वार जा रहे थे – Three Kanwariyas Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle On The Delhi-meerut Expressway

Rajasthan Teacher Protest Indefinite Hunger Strike Enters Day 2 Over Equal Pay & Permanent Policy Demands – Jaipur News

Ind Vs Sl:बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय टीम से जुड़े चार खिलाड़ी; नेट गेंदबाज के तौर पर हुए शामिल – Harsh Dubey, Tanush Kotian, Vipraj Nigam, Shivang Kumar Join India Squad As Net Bowlers Ahead Of Sl Test

Explainer:शेख हसीना के हटने के बाद बांग्लादेश कहां-कितनी चुनौतियों में घिरा, भारत से रिश्तों में क्या बदला? – Bangladesh Post Sheikh Hasina Challenges Tarique Rahman Bnp Govt India Relations Explainer

Leave a Comment