लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bhooth Bangla Final BO: ओटीटी पर रिलीज हुई अक्षय की ‘भूत बंगला’, जानें- कितना रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. वहीं अब इसका थिएट्रिकल रन खत्म सा हो गया है. वहीं अब इस फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू कर लिया है. इसी के साथ जानते हैं कि अक्षय की फिल्म का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है?

‘भूत बंगला’ का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ ने सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अपनी रिलीज के 56वें दिन यानी 8वें गुरुवार को 0.07 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसके आठवें हफ़्ते की कमाई लगभग 70 लाख रुपये रही. वहीं अब इसकी भारत में 57 दिनों की  कुल घरेलू नेट कमाई 182 करोड़ रुपये हो गई है. जबकि इस हॉरर कॉमेडी फिलम का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 215.55 करोड़ रुपये हुआ है. ओटीटी पर रिलीज होने के बाद अब इसके बॉक्स ऑफिस पर और ज्यादा कमाई करने के चांसेस नहीं है ऐसे में इसका भारत में फाइनल कलेक्शन  180 करोड़ नेट रह सकता है..

‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई?
विदेशों में ‘भूत बंगला’ ने कुल 53.75 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 269.30 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें:-Peddi BO Day 8: ‘पेद्दी’ की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल

कोविड के बाद अक्षय की बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर एक बड़ी और साफ़-सुथरी हिट साबित हुई है. इसी के साथ ये महामारी के बाद के दौर में अक्षय कुमार की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. इसने दर्शकों की अच्छी संख्या भी दर्ज की, जो 1 करोड़ रुपये से थोड़ी कम थी. गौरतलब है कि प्रियदर्शन की डायरेक्ट की हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को कोई खास टक्कर नहीं मिली, इसलिए इसने लंबे समय तक अच्छा बिज़नेस किया. हालाँकि कुछ और फिल्में भी रिलीज़ हुई थीं, लेकिन वे इसके बिज़नेस पर कोई खास असर नहीं डाल पाईं.

ओटीटी पर कहां रिलीज हुई भूत बंगला? 
बता दें कि थिएटर में खूब धमाल मचाने के बाद अक्षय कुमार की भूत बंगला ने ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया है. ये फिल्म 12 जून यानी आज से ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है. 

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘पेद्दी’ की भी हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म से पिछ़़ड़ी ‘है जवानी…’ ‘बंदर’ हुई बेहाल, जानें- कलेक्शन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Movie Release Live Updates: ‘भारत भाग्य विधाता’ से ‘गर्वनर’ तक सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई कई फिल्में, कौन करेगी बंपर ओपनिंग?

Don 3 Controversy: ‘रणवीर गलत नहीं हो सकते’, ‘धुरंधर’ एक्टर के सपोर्ट में उतरे एमी विर्क, बोले- जब फ्लॉप दे रहे थे तब इग्नोर किया

सलमान खान फार्म हाउस विवाद: हाई कोर्ट ने लगाई पड़ोसी को फटकार, हटाने होंगे एक्टर के खिलाफ किए गए पोस्ट!

Ranbir Kapoor First Salary: जब रणबीर कपूर ने मां के पैरों में रख दी थी अपनी पहली कमाई, नीतू कपूर की आंखों से छलक पड़े थे आंसू

‘370 रुपये बिरयानी’ विवाद में महाराष्ट्र साइबर पुलिस का एक्शन, प्रणित मोरे समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

Anjali Kulthe: जानिए कौन हैं 26/11 हमले की हीरो नर्स अंजलि कुलथे, ‘भारत भाग्य विधाता’ में यही रोल निभा रही हैं कंगना रनौत

Leave a Comment