लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bharat Bhhagya Viddhaata Main Vaapas Aaunga Haunted 3d Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सिनेमाघरों में शुक्रवार को ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गर्वनर’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहले दिन फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया। दूसरे दिन इन फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला और इनकी कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है। खास बात यह है कि 12 जून को ही सिनेमाघरों में हॉरर फिल्म  ‘हॉन्टेड 3डी’ भी रिलीज हुई। यह फिल्म इन तीनों फिल्मों पर भारी पड़ रही है। वहीं पेद्दी ने 10 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।




bharat bhhagya viddhaata Main vaapas aaunga Haunted 3D box office collection

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा में’ शरवरी और वेदांग रैना
– फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina


मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शनिवार को इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। दूसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन तीन करोड़ रुपये हो गया है। बंटवारे के दर्द को दिखाती इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है।


bharat bhhagya viddhaata Main vaapas aaunga Haunted 3D box office collection

भारत भाग्य विधाता ट्रेलर रिलीज
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की अदाकारी वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ भी सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही। वीकएंड पर इसकी कमाई में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को इसने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इसने सिर्फ एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका टोटल कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये हो गया है।


bharat bhhagya viddhaata Main vaapas aaunga Haunted 3D box office collection

फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’
– फोटो : इंस्टाग्राम


गर्वनर

मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली फिल्म ‘गर्वनर’ की रिलीज को दो दिन हो चुके हैं। दूसरे दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ओपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 2.05 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसके निर्देशक चिन्मय मांडलेकर हैं।


bharat bhhagya viddhaata Main vaapas aaunga Haunted 3D box office collection

फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’
– फोटो : सोशल मीडिया


हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट

12 जून को‘भारत भाग्य विधाता, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘गवर्नर’ रिलीज हुई। इन्हीं फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में ‘हॉन्टेड 3डी’ रिलीज हुई। इसने तीनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही। दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 5.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह से इस फिल्म ने तीनों फिल्मों से ज्यादा कमाई की है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राम मंदिर दान विवाद:अखिलेश बोले- अगर पुलिस दोषियों को नहीं ढूंढ पाई तो हम मदद करेंगे, साजिश की जड़ें पास में – Ram Mandir Donation Row: Akhilesh Yadav Statement We Will Help Police Find Culprits Claims Conspiracy

‘कॉकटेल 2’ प्रमोशन के दौरान मची भगदड़, बड़ी बहन की तरह कृति सेनन ने किया रश्मिका का बचाव; देखें वायरल वीडियो – Kriti Sanon Turns Protective Elder Sister Shields Rashmika Mandanna At Cocktail 2 Event

‘मेरी किस्मत खराब थी’; 370 की बिरयानी विवाद पर फजीहत के बाद खुलीं हिमांशु जांगड़ा की आंखें; जानिए क्या बोले? – Himanshu Jangra Apologised Again Amid Massive Controversy Over Rs 370 Biryani Remark At Pranit More Show

तुगलकाबाद अग्निकांड में बड़ा खुलासा:पेट्रोल और माचिस देकर लगवाई थी आग, Cctv ने खोले राज; चार आरोपी दबोचे – Fire In The Tughlakabad Building Was Not An Accident But A Well-planned Conspiracy

अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर:बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती? – Shashi Tharoor Criticized Marco Rubio Statement Regarding Deaths Of Indian Sailors In Strait Of Hormuz

Nora Fatehi Says She Worked All Her Life To Be Here On Performing In Fifa World Cup 2026 With Shakira – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment