लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengaluru Day Care Cruelty:बच्चों के मुंह में टॉयलेट का पानी डाला गया, पांच नैनी पर आरोप; पुलिस क्या बोली? – Bengaluru Day-care Centre Nanny Shocking Treatment Of Children Video Case Against Women Hindi News Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रुकफील्ड स्थित आईटी कंपनी कैपजेमिनी के परिसर में बने डे-केयर सेंटर में मासूमों से हैवानियत का मामला सामने आया है। डे-केयर की महिला कर्मचारियों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए दो-तीन साल के बच्चों को फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाल दिया।

हैवानियत की सभी सीमाएं टूटीं

उन्हें वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट पर बैठाया, टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी डाला। इतना ही नहीं, मासूमों को बाथरूम में बंद कर दिया और चुप रहने के लिए धमकाया। हैवानियत का वीडियो सामने आने के बाद पांच महिला कर्मियों पर केस दर्ज किया है।

बंगलूरू से आए वीडियो में क्या दिखा?

पुलिस ने बताया, यह डे-केयर सेंटर उन कर्मचारियों के बच्चों के लिए है, जो काम के दौरान अपने छोटे बच्चों को यहां छोड़ते हैं। मामला तब सामने आया, जब बच्चों से दुर्व्यवहार के वीडियो व्हाट्सएप पर साझा किए गए। वीडियो की प्रामाणिकता की भी जांच हो रही है।

किस मामले पर हो रहा है विवाद?


  • बंगलूरू के ब्रुकफील्ड में है टेक कंपनी ‘कैपजेमिनी’ का कैंपस।

  • परिसर में बने एक डे-केयर सेंटर की पांच नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली महिलाओं) पर लगे गंभीर आरोप।

  • पुलिस ने बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला दर्ज किया।

  • बच्चों को बाथरूम में बंद किया, फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर डाल दिया।

  • टॉयलेट जेट से बच्चों के मुंह में पानी की बौछार करने जैसे घृणित और अमानवीय बर्ताव के भी आरोप।

  • कथित दुर्व्यवहार के चार वीडियो मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन के एक अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत।

जांच कर रही पुलिस ने इस मामले पर क्या कहा?


  • डे-केयर सेंटर पर बच्चों से अमानवीय बर्ताव का वीडियो कर्मचारी ने रिकॉर्ड किया था।

  • कर्मचारी की दोस्त को पिछले महीने उसी सेंटर से नौकरी से निकाल दिया गया था। 

  • पुलिस ने आरोपी महिलाओं- मंजुला, विजयलक्ष्मी, भवानी, सिंधु और बिंदु के खिलाफ़ ‘जुवेनाइल जस्टिस एक्ट’ और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया है।

  • सभी आरोपी महिलाओं को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश देगी पुलिस।

  • वीडियो में कथित तौर पर नैनी 2-3 साल के बच्चों को धमकाती दिखी। ऐसा रोने या शोर-शराबा करने पर किया गया।

  • शिकायत के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बुधवार, एक जुलाई को कैंपस का निरीक्षण किया।

  • सेंटर से CCTV फुटेज इकट्ठा किए गए। पुलिस यहां रखे जाने वाले बच्चों के माता-पिता या अभिभावकों से भी पूछेताछ करेगी।

  • क्या डे-केयर सेंटर में पहले भी ऐसी कोई असामान्य गतिविधि देखी गई या बच्चों ने दुर्व्यवहार की शिकायत की, इस पहलू पर भी हो रही है जांच।

चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पुलिस ने क्या किया?


पूरे मामले की जांच करने वाली पुलिस के अनुसार, वीडियो में बच्चे रोते नजर आए। उनकी देखभाल करने वाली महिलाएं उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दे रही थीं। बच्चे रोते थे या शोर करते थे, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता था। चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



किस कानून के तहत कार्रवाई, कंपनी ने क्या कहा?


पुलिस ने बताया, पांच महिला कर्मियों के खिलाफ किशोर न्याय  अधिनियम से जुड़ीं धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उनसे पूछताछ जारी है। मामला प्रकाश में आने के बाद एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा, कैपजेमिनी की सबसे पहली प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की सेहत, सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखना है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और सच्चाई का पता लगाने की उनकी कोशिशों में मदद कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर, प्रबंधन ने बंगलूरू कैंपस की डे-केयर सुविधा को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला लिया है।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नसीरुद्दीन शाह:क्या अभिनेता ने किया सीजेपी का समर्थन? अभिजीत दीपके से की मुलाकात; वीडियो हो रहा वायरल – Naseeruddin Shah Joins Cjp Mumbai Protest Seeking Gyanesh Kumar’s Resignation Abhijeet Dipke Share Video

मुंबई में लगे कैप्टन स्मित के सम्मान में बिलबोर्ड:इस्राइली दूत बोले- सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए – Billboard In Mumbai Honoring Captain Smith: Israeli Envoy Says He Deserves The Highest Civilian Award.

पंजाब में कांग्रेस का अगला ‘सरदार’ कौन?:क्यों हटाए गए राजा वडिंग, राहुल ने अमरिंदर से पूछे ये तीन सवाल – Amarinder Singh Raja Warring Resigns As Punjab Congress President Submits His Report To Rahul Gandhi

‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’:महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी – Gandhi Jayanti Mahagathbandhan Leaders Hold March In Patna, Demand Protection Of Voting Rights Bihar Political

पन्ना में चमकी महिला की किस्मत:रातोंरात बनी लखपति, एक साथ मिले चार हीरे; कुल वजन पांच कैरेट से ज्यादा – Woman’s Luck Shines In Panna: Finds 4 Diamonds At Once, Weighing Over 5 Carats In Total, Worth Around ₹10 Lakh

प्राइमरी फोन के अलावा कहीं नहीं दिखेगी पर्सनल चैट: व्हाट्सएप ला रहा है रिस्ट्रिक्टेड चैट फीचर, कैसे करेगा काम? – Whatsapp Rolling Out Restricted Chat Feature Android Users Boost Privacy

Leave a Comment