लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengal:’जानबूझकर हो रही बिजली कटौती, बंद किए जा रहे Cctv’, मतगणना से पहले Cm ममता ने Bjp पर जड़े आरोप – Mamata Banerjee Alleges Deliberate Power Cuts Cctv Shutdowns Blames Bjp Hours Before West Bengal Counting

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जानबूझकर बिजली कटौती किए जाने और सीसीटीवी बंद किए जाने के आरोप लगाए हैं।

ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से रातभर जागने की अपील करने के साथ स्ट्रांग रूम की पहरेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”सतर्क रहें। निगरानी रखें। रात भर जागते रहें। शिकायतें दर्ज करें। मुझे विभिन्न स्थानों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जानबूझकर बिजली कटौती की जा रही है।”

ये भी पढ़ें: Assembly Election Result Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आज, भवानीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता

कई इलाकों में हो रही बिजली कटौती : ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने पोस्ट में आगे कहा, ”हुगली के सेरामपुर, नादिया के कृष्णानगर, बर्दवान के औसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली कटौती की जा रही है, सीसीटीवी बंद किए जा रहे हैं और वाहनों का आवागमन स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर हो रहा है।”

टीएमसी ने भाजपा पर लगाए गड़बड़ी करने के आरोप

उन्होंने कहा, ”मैं अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं: जिस प्रकार मैं हर चीज पर नजर रखने के लिए रात भर जाग रही हूं, आप भी रात भर जागकर स्ट्रांग रूम में जनता के वोटों की रक्षा करें। अगर कोई कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे घेर लें। तुरंत शिकायत दर्ज करें और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें। यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है।”

ये भी पढ़ें: Assam: असम में काउंटिंग से पहले BJP एक्टिव, मतगणना से पहले CM सरमा ने की समीक्षा बैठक; जानें क्या है तैयारी

पश्चिम बंगाल की 283 विधानसभा सीटों के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। राज्य भर में बने मतगणना केंद्रों पर आज आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cji:nlsiu में भी सीजेआई सूर्यकांत और बीसीआई चेयरमैन का विरोध, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के खिलाफ छात्र – After Nalsar Nlsiu Students Alumni Oppose Cji Surya Kant Bci Chairman Attending Convocation

भारत में तैयार ‘दिव्यास्त्र एमके3’ ने भरी उड़ान:जेट इंजन से चलता है ड्रोन, जानिए क्या है इसकी खासियत – Kawa Uav Hoverit Divyastra Mk3 Successful Flight Jet Powered System India Aatmanirbhar Bharat

Cctv में कैद हुई हत्या:कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, Aap ने सरकार को घेरा – Sanitation Worker Stabbed To Death In Delhi’s Kalyanpuri

Bihar Exam:अब पटना में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पप्पू यादव भी उपवास पर बैठे; जानिए इनकी मांगें क्या है? – Bihar Exam: Candidates Stage Protest In Patna; Pappu Yadav Also Sits On A Fast; Bpsc Bssc

अक्षय कुमार ने ‘हैवान’ बनकर दी सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाई, यूजर बोले- ‘डरा रहे हो या विश कर रहे हो’? – Akshay Kumar Extend Wishes On Upcoming Movie Haiwaan Co-actor Saif Ali Khan Birthday Shares Video

Wtc Points Table:हार के बाद भी डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार ऑस्ट्रेलिया, भारत से आगे बांग्लादेश – Wtc 2025-27 Points Table Update After Australia Vs Bangladesh 1st Test Match Result Teams Ranking

Leave a Comment